2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यभूटान ने कुरिचु बांध से छोड़ा पानी, असम में हाई अलर्ट, हजारों...

भूटान ने कुरिचु बांध से छोड़ा पानी, असम में हाई अलर्ट, हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित

Published on

नई दिल्ली

असम में बाढ़ के बाद हालात खराब हैं। भूटान के कुरिचु बांध से पानी छोड़े जाने के बाद राज्य अलर्ट पर है। भूटान की तलहटी वाले गांवों से लगभग 500 परिवारों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। भूटान सरकार के बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना मिलने के बाद असम सरकार ने गुरुवार रात जिला प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया था।भूटान के राष्ट्रीय जल विज्ञान और मौसम विज्ञान केंद्र के एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि ड्रंक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन कुरिचू जलाशय की सफाई का काम शुरू करेगा।

जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने भूटान सरकार से रात के बजाय सुबह नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ने का आग्रह किया है। पीयूष हजारिका ने कहा, “हमने भूटान में अधिकारियों के साथ बातचीत की है और उन्होंने हमारे बात करने के बाद प्लान के तुलना में बहुत धीरे रफ्तार से पानी छोड़ा है। उम्मीद है कि इससे ज़्यादा नुकसान नहीं होगा और पानी जल्द कम हो जाएगा।”

असम बाढ़ : हजारों की तादाद में आमजन प्रभावित
एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य के 17 जिले में 67,000 से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को बाढ़ से 67,689 लोग प्रभावित हुए, जबकि इससे एक दिन पहले प्रभावित लोगों की संख्या 41,000 थी। पीटीआई भाषा के मुताबिक शुक्रवार को बाढ़ के कारण किसी की मौत होने की सूचना नहीं मिली और कुल मृतक संख्या सात बनी हुई है।

17 जिले बाढ़ से प्रभावित
बुलेटिन में बताया गया कि प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है और इनमें बक्सा, बिस्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, नागांव, नलबाड़ी, शिवसागर तामुलपुर और तिनसुकिया शामिल हैं। इससे एक दिन पहले प्रभावित जिलों की संख्या 10 थी। धुबरी और तेजपुर में ब्रह्मपुत्र नदी तथा गोलकगंज में बेकी, बूढ़ी दिहिंग और संकोश नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...