14 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यकेरल के मलप्पुरम में नाव पलटने से बड़ा हादसा, अब तक 15...

केरल के मलप्पुरम में नाव पलटने से बड़ा हादसा, अब तक 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Published on

मलप्पुरम,

केरल में मलप्पुरम जिले के तानुर इलाके में ओट्टुम्पुरम के पास एक हाउसबोट डूबने से बड़ा हादसा हो गया। बोट में सवार बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई है। केरल के मंत्री वी अब्दुर्रहिमन ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्थल से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार नौका पर करीब 40 यात्री सवार थे। 10 यात्रियों को नजदीकी निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। पुलिस ने यह भी बताया कि कई एम्बुलेंस, दमकल सेवा के कर्मियों और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के साथ बचाव अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी हादसे की वजह का पता नहीं चला है और डूबी हुई नौका को तट तक लाने का प्रयास किया जा रहा है।

रात के वक्त में कई मुश्किलें
बता दें कि हादसा रात के वक्त में हुआ है. ऐसे में राहत दल के कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है. लोगों को निकालने के लिए रात के अंधेरे में भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्क्यू के लिए टॉर्च जलाकर लोगों को ढूंढा जा रहा है.

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की। पीएमओ ने प्रधानमंत्री के हवाले से ट्वीट किया, ‘केरल के मलप्पुरम में नौका दुर्घटना में लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। PMNRF से 2 लाख रुपये अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रदान किए जाएंगे।’

बिहार में भी ऐसा ही हादसा
इससे पहले दिसंबर 2022 में भी बिहार में ऐसा हादसा हुआ था. दरअसल बिहार के पटना में बड़ा हादसा हुआ था. उस वक्त 15 लोगों को लेकर जा रही नाव गंगा नदी में डूब गई थी. इस घटना में कुछ लोग लापता भी हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...