13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका, बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने...

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका, बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने छोड़ी पार्टी

Published on

रायपुर

चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद और आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने प्राथमिक सदस्यता के पद से इस्तीफा दे दिया है। नंदकुमार साय ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पत्र लिखकर जानकारी दी है। इसके बाद पार्टी में खलबली मच गई है। नंदकुमार साय ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही है। साय ने पत्र में लिखा है कि उन्हें पार्टी ने जिन महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी, उसे उन्होंने पूरे समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाया है।

नंदकुमार साय के अधिकृत ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट हुआ था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि बीजेपी के गठन से लेकर आज पर्यंत तक पूरे मेहनत और ईमानदारी से सींच कर फर्श से अर्श तक की यात्रा का मैं सहभागी रहा हूं। मैंने पूरे समर्पण के साथ हर दायित्व को निभाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के ही कुछ राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी षडयंत्र पूर्वक मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से मेरे उपर मिथ्या आरोप लगा रहे और षडयंत्र कर रहे हैं।

नंदकुमार साय ने लिखा है कि बहुत गहराई से विचार करने के बाद वे बीजेपी की अपनी प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं, साय के इस्तीफे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि नंदकुमार साय का इस्तीफा प्राप्त हुआ है। वह पार्टी के बेहद वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी को आगे बढ़ाने में उनका सक्रिय योगदान रहा है। अभी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। आगे उनसे बात करके कोई गलतफहमी होगी तो जरूर दूर करने का प्रयास करेंगे।

कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद
वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वह छत्तीसगढ़ में बड़े आदिवासी नेता हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नंदकुमार साय के बारे में जानकारी मिली है। बीजेपी में उन्हें घुटन महसूस हो रहा था। बीजेपी में आदिवासियों नेताओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। मोहन मरकाम ने कहा कि नंदकुमार साय के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं। वह जब आना चाहें तब आ सकते हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...