16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्‍तान में तालिबान को सालों बाद बड़ा झटका, बाल्‍ख प्रांत के गवर्नर...

अफगानिस्‍तान में तालिबान को सालों बाद बड़ा झटका, बाल्‍ख प्रांत के गवर्नर की बम हमला करके हत्‍या

Published on

काबुल

अफगानिस्‍तान में सत्‍ता पर काबिज तालिबानी आतंकियों को सालों बाद बहुत बड़ा झटका लगा है। तालिबान के सीनियर कमांडर और बाल्‍ख प्रांत के गवर्नर दाऊद मुजम्मिल की बम हमला करके हत्‍या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह हमला मजार शहर में हुआ। हमलावर ने आतंकी कमांडर के ऑफिस में घुसकर उन्‍हें बम से उड़ा दिया। तालिबान ने बताया कि इस हमले कुल दो लोग मारे गए हैं।

तालिबान ने बताया कि यह हमला 9 मार्च को हुआ। बम धमाका बहुत जोरदार था जिसमें दाउद मुजम्मिल की मौत हो गई। प्रांत के पुलिस प्रवक्‍ता आसिफ वजीरी ने इस हमले की जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया कि हत्‍या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अगस्‍त 2021 में तालिबान के सत्‍ता में आने के बाद दाऊद मुजम्मिल उन शीर्ष तालिबानी अधिकारियों में शामिल है जिनकी हाल के दिनों में हत्‍या की गई है।

आईएसकेपी ने तालिबान पर तेज किए हमले
अभी तक किसी भी गुट ने इस हमले की जिम्‍मेदारी नहीं है। अफगानिस्‍तान में इन दिनों आईएसकेपी के आतंकी लगातार तालिबान के खिलाफ भीषण हमले कर रहे हैं। उन्‍होंने पिछले दिनों चीन और पाकिस्‍तान के दूतवासों को भी निशाना बनाया था। आईएसकेपी के इन हमलों के बाद तालिबान ने भी उसके खिलाफ कई सैन्‍य अभियान चलाए हैं। तालिबान ने कई आईएसकेपी आतंकियों को मार गिराने का दावा भी किया है। इससे पहले अमेरिका और संयुक्‍त राष्‍ट्र दोनों ने ही अफगानिस्‍तान में हालात को गंभीर बताया था।

दाऊद मुजम्मिल को शुरू में नांगरहार प्रांत का गवर्नर बनाया गया था जहां उसने आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्‍व किया था। इसके बाद पिछले साल ही उसे बाल्‍ख प्रांत की जिम्‍मेदारी दी गई थी। बुधवार को उसने अफगानिस्‍तान के दो उप प्रधानमंत्रियों के साथ मुलाकात की थी। साथ ही सिंचाई परियोजना की समीक्षा की थी। आईएसआईएस तालिबान के लिए अब बहुत बड़ा खतरा बन गया है और लगातार उसके हमले तेज होते जा रहे हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...