15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यUP : सेना में भर्ती के नाम पर बड़ी ठगी, एक आरोपी...

UP : सेना में भर्ती के नाम पर बड़ी ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, कैंडिडेट से वसूलता था 20 लाख रुपए

Published on

मेरठ,

उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारतीय सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले में आर्मी इंटेलिजेंस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम राहुल कुमार बताया जा रहा है. वो सेना सहित अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था. एक कैंडिडेट से 20 से 25 लाख रुपए तक वसूलता था.

जानकारी के मुताबिक, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले राहुल कुमार को मेरठ के तेल डिपो रेलवे फाटक के पास गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को पता चला था कि वो अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को ठगता था. उनसे मोटी रकम वसूलता था. उसके खिलाफ मेरठ के थाना सदर बाजार में केस दर्ज किया गया है. उसके पास से कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं. इनमें भारतीय सेना के पांच फर्जी एडमिट कार्ड भी हैं.

इससे पहले पिछले महीने भी एसटीएफ और मिलिट्री इंटेलिजेंस के संयुक्त अभियान में भारतीय सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था. इस गिरोह के एक सदस्य धीरेंद्र उर्फ मनोज को आगरा के मधुनगर चौराहा से गिरफ्तार किया गया था. वो अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर था. सेना के कैंटीन स्टोर डिपो में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था.

एसटीएफ और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने सूचना मिलने के बाद इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति के पास से विभिन्न दस्तावेज और सामान बरामद किए गए, जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, एटीएम कार्ड, बैंक ट्रांजेक्शन से संबंधित धोखाधड़ी के दस्तावेज, दो मोबाइल फोन, एक बाइक और 600 रुपये नकद शामिल थे. इस मामले इटावा के एक निवासी ने शिकायत की थी.

शिकायतकर्ता का नाम अनिल यादव था. उसने मिलिट्री इंटेलिजेंस को शिकायत दी कि मनीष भदौरिया और जसकरन पठानिया नामक आर्मी हवलदारों ने धीरेन्द्र उर्फ ​​मनोज के माध्यम से कैंटीन स्टोर डिपो आगरा में अस्थायी पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ठगी की थी. उसे इस प्रक्रिया के लिए भारी रकम दी गई थी. इस मामले की जांच के बाद एसटीएफ ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया था.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...