29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, 20 हजार से ज्यादा नए केस,...

कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, 20 हजार से ज्यादा नए केस, 56 की मौत

Published on

नई दिल्ली,

कोरोना के केसों में आज बड़ा उछाल देखने को मिला है. बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इसके साथ-साथ 56 लोगों ने कोविड की वजह से जान भी गंवाई है.हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, भारत में कोविड के आज 20,044 नए मामले सामने आए हैं. यह आंकड़ा डराने वाला है. क्योंकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केसों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को भी देश में कोरोना के 20,038 मामले सामने आए थे.

नए केस दर्ज करने वाले टॉप पांच राज्यों में शामिल पश्चिम बंगाल में 3,067 नए केस सामने आए हैं. इसके बाद केरल में 2,979 मामले, महाराष्ट्र में 2,371 मामले, तमिलनाडु में 2,312 मामले और ओडिशा में 1,043 मामले आए हैं. 58.72% नए मामले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं.

देश में पिछले 24 घंटों में 56 मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,25,660 हो गई है. भारत में फिलहाल कोविड के एक लाख से ज्यादा (1,40,760) एक्टिव मरीज हैं. पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,687 की वृद्धि हुई है. फिलहाल देश में कोविड से ठीक होने वालों की दर 98.48 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में कुल 18,301 मरीज ठीक हुए हैं.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...