15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयशादी के बाद काला जठेड़ी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द की...

शादी के बाद काला जठेड़ी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द की गृह प्रवेश के लिए मिली कस्टडी पैरोल

Published on

नई दिल्ली

कस्टडी परोल में कल गैंगस्टर काला जठेड़ी शादी के बंधन में तो बंध गया। मगर मिसेज के साथ गृह प्रवेश करने के लिए शायद उसे अभी और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल बुधवार के दिन जठेड़ी को गृह प्रवेश के लिए कुछ घंटों की जो कस्टडी परोल मिली थी, उसे अब रद्द कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में हाथ खड़े किए तो कोर्ट को अपना फैसला बदलना पड़ा। अब मामले में 16 मार्च को सुनवाई होगी। उस सुनवाई में जठेड़ी को कस्टडी परोल देने पर फिर से विचार किया जाएगा।

शादी के बाद की रस्में पूरी करने का इंतजार बढ़ा
जठेड़ी मूलरूप से सोनीपत के जठेड़ी गांव का रहने वाला है। शादी के बाद उसे पत्नी के साथ अपने उसी घर में गृह प्रवेश करना था। साथ ही शादी के बाद की अन्य रस्मों को पूरा करना था, जिसके लिए कोर्ट ने आज 13 मार्च के लिए जठेड़ी को कस्टडी परोल दी थी। इसके तहत दिल्ली पुलिस की न्यायिक अभिरक्षा वाहिनी को सोनीपत लेकर जाना था। मगर दूसरे राज्य में प्रवेश करने पर उन्हें वहां की पुलिस से मदद चाहिए थी। इस पर सोनीपत पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने का हवाला देकर सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। यह बात कोर्ट में बताई गई, तो कोर्ट को अपना फैसला बदलना पड़ा।

न्यायिक सुरक्षा वाहिनी में तैनात पुलिस सूत्र ने बताया, कल दोपहर तक उनके पास जठेड़ी को मंगलवार के अलावा बुधवार को भी सोनीपत ले जाने का भी ऑर्डर आया हुआ था। मगर दोपहर तक यह खबर आ गई कि कोर्ट ने अपना फैसला बदल दिया है, जिसके तहत बुधवार की जठेड़ी की कस्टडी परोल रद्द कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं शादी के वीडियो
कहने को तो यह शादी 45 मिनट में संपन्न हो गई थी। मगर अंदर की फोटो बाहर वायरल होने में थोड़ा समय लगा। दरअसल अंदर लोगों को फोन या कैमरा ले जाने की इजाजत नहीं थी। कार्यक्रम में अधिकारिक रूप से जो फोटोग्राफर आया था, केवल वही फोटोग्राफी और विडियोग्राफी कर रहा था। कुछ घंटों बाद धीरे-धीरे शादी के फोटो और विडियो वायरल हो गए। लोग उन्हें फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर करने लगे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...