29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलपाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी हलचल, PCB चीफ रमीज राजा को किया गया...

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी हलचल, PCB चीफ रमीज राजा को किया गया बर्खास्त

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है. रमीज राजा लगातार अपने बयानों के कारण विवादों में थे, इस बीच ये कड़ा एक्शन लिया गया है. रमीज राजा की जगह नजम सेठी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीसीबी की इस नई नियुक्ति पर मुहर लगा दी है.

पिछले कुछ दिनों से लगातार इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि रमीज राजा को उनके पद से बर्खास्त किया जा सकता है. हालांकि बार-बार उन्होंने इन खबरों का खंडन किया, यहां तक कि रमीज राजा ने पीसीबी के अधिकारियों से भी कहा था कि सरकार की ओर से उन्हें पद पर बरकरार रहने की मंजूरी मिल गई है.

पाकिस्तान ने घर में गंवाई थी सीरीज़
आपको बता दें कि पाकिस्तान को हाल ही में अपने ही घर में इंग्लैंड के हाथों 0-3 से बुरी हाल झेलनी पड़ी थी. पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ था, जब पाकिस्तान को अपने ही घर में किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी हो. इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी पाकिस्तान को उसके घर में मात दी थी.

भारत के खिलाफ लगातार कर रहे थे बयानबाजी
रमीज राजा हाल ही में अपने बयानों के कारण काफी सुर्खियों में थे. उन्होंने भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भी धमकी भरा लहजा अपनाया था और पाकिस्तान टीम के शामिल ना होने की बात कही थी. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत ने पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप में खेलने से इनकार कर दिया है, भारत का कहना है कि टूर्नामेंट किसी दूसरी जगह होना चाहिए. रमीज राजा उसके बाद से ही बीसीसीआई के खिलाफ आग उगल रहे थे.

रमीज राजा की जगह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बनने वाले नजम सेठी पहले भी इस पद पर रह चुके हैं. पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उन्हें 2017 में पीसीबी अध्यक्ष बनाया था, हालांकि इमरान खान सरकार आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. जबसे इमरान खान की सरकार गई थी, तभी से ही कयास लग रहे थे कि शहबाज शरीफ नजम सेठी को पीसीबी चीफ बना सकते हैं.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...