9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालघर से भागे देवर-भाभी को बेंगलुरु से वापस ला रही थी Bihar...

घर से भागे देवर-भाभी को बेंगलुरु से वापस ला रही थी Bihar पुलिस, दोनों MP में ट्रेन से कूदे

Published on

बैतूल,

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक युवक और महिला ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही बाहर छलांग लगा दी. घायल होने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक और महिला रिश्ते में देवर भाभी हैं और प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग गए थे, जिन्हें पुलिस बेंगलुरु से पकड़कर बिहार वापस ले जा रही थी.

बिहार के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका को बिहार पुलिस बेंगलुरु से पकड़कर संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से वापस ला रही थी. इसी दौरान बैतूल के मुलताई के चिचन्डा स्टेशन के पास में प्रेमी और प्रेमिका ने ट्रेन से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की.ट्रेन में मौजूद महिला के पति ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और बिहार पुलिस को इसकी जानकारी दी. छलांग लगाने में घायल हुए प्रेमी जोड़े को पुलिस ने मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, प्रेमिका के सिर में भी चोट आई है.

AC डिब्बे में बैठी थी पुलिस की टीम
बताया जा रहा है कि घटना के समय बिहार पुलिस की टीम ट्रेन के एसी डब्बे में बैठी थी. वहीं, प्रेमी जोड़ा दूसरे डब्बे में था. इस दौरान महिला का पति भी साथ था. ‘पति-पत्नी और वो’ के इस मामले में बताया जा रहा है कि बिहार के आरा जिले के रहने वाले अमित पासवान की पत्नी प्रियंका अपने मौसेरे देवर पंकज के साथ 25 दिन पहले बिहार से भाग गई थी.

संघमित्रा एक्सप्रेस से बिहार ले जा रही थी पुलिस
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों का बेंगलुरु में होना पाया. जानकारी लगने पर पुलिस महिला के पति के साथ बेंगलुरु जा पहुंची और वहां से दोनों को पकड़कर पुलिस संघमित्रा एक्सप्रेस से बिहार ले जा रही थी. इसी दौरान मुलताई के चिचन्डा के पास दोनों प्रेमी प्रेमिका ने ट्रेन से छलांग लगा कर भागने की कोशिश की. फिलहाल दोनों का बैतूल में इलाज चल रहा है.

मौसी का बेटा पत्नी को भगा ले गया
आरा जिले के अमित कुमार का कहना है, मौसी का लड़का मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर बेंगलुरु ले जाकर रह रहा था. हमने इसकी एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस को लेकर बेंगलुरु गए थे, वहां से इन्हें वापस लेकर आ रहे थे. मौका पाकर दोनों ट्रेन से कूद गए. हमारी शादी को तीन साल हो चुके हैं और एक तीन साल की बेटी है.

इनका कहना
बिहार के आरा थाने में पदस्थ एएसआई मजहर हुसैन का कहना है कि देवर-भाभी के बीच प्रेम संबंध था. देवर के साथ भाभी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु भाग गई थी, जिन्हें हम पकड़कर वापस बिहार ले जा रहे थे, जब ट्रेन की रफ्तार धीमा हुई तो दोनों से कूद गए.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...