15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबिहार: दरभंगा में अपराधी को पकड़ने गए पुलिसवालों पर अटैक, कुछ जख्मी,...

बिहार: दरभंगा में अपराधी को पकड़ने गए पुलिसवालों पर अटैक, कुछ जख्मी, हथियार भी छीनने की कोशिश

Published on

दरभंगा,

दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा गांव में अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. पुलिस पर न केवल पत्थरबाजी की गई, बल्कि उनके हथियार छीनने की भी कोशिश हुई. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

दरअसल, पुलिस टीम फरार चल रहे जितेंद्र कुमार यादव को कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार करने पहुंची थी. जितेंद्र के खिलाफ वारंट और कुर्की की कार्रवाई का मामला चल रहा था. जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो गांव के लोग उग्र हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया. इस हमले में पुलिसकर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हमलावरों ने पुलिस के हथियार छीनने का प्रयास भी किया.

इस पूरे मामले की सूचना तत्काल जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दरभंगा के सिटी एसपी अशोक कुमार और सदर एसडीपीओ अमित कुमार समेत भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सख्ती बढ़ा दी है. आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. इस मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस कदर बवाल हुआ.

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. फिलहाल हमले में घायल पुलिसकर्मियों को डीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. प्रशासन घटना की जांच करवा रहा है. हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...