11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका से अच्‍छा तो बिहार था... 500 रुपये में 2 समोसा देख...

अमेरिका से अच्‍छा तो बिहार था… 500 रुपये में 2 समोसा देख अमेरिकी यूट्यूबर के उड़े होश

Published on

वॉशिंगटन

समोसा के प्रति भारतीयों का प्रेम किसी से छिपा नहीं है। यही वजह है कि देश के ज्‍यादातर हिस्‍से में आपको समोसा आसानी से मिल जाएगा। यह देश के करोड़ों दिलों पर राज करता है। समोसे के साथ तीखी चटनी मिल जाए तो क्‍या कहने। समोसा न केवल आपकी भूख को शांत करता है, बल्कि आपकी जेब के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद है। भारत में समोसे की कीमत के मुरीद अब अमेरिका के चर्चित यूट्यूबर और हिंदी बोलने वाले ड्रिव हिक भी हो गए हैं। हिक ने पहले बिहार की यात्रा की थी और मात्र 20 रुपये में दो समोसे खाए थे। वहीं जब वह अमेरिका पहुंचे तो समोसे की कीमत देखकर उनके होश उड़ गए।

दरअसल, हिक अपने भारत भ्रमण के दौरान समोसे के मुरीद हो गए थे। जब वह अमेरिका पहुंचे तो उन्‍होंने एक रेस्‍टोरेंट में समोसे की कीमत देखी तो वह हक्‍का बक्‍का रह गए। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर हिंदी में एक वीडियो अपलोड करके अपने देश में भयंकर महंगाई का दर्द बयां किया। यूट्यूबर हिक ने कहा, ‘इंडिया में तो दो समोसे का 20 रुपये लगता है, यहां अमेरिका में 2 समोसे तो 500 रुपये के हैं।’

‘चलो बिहार वापस चलते हैं ‘
समोसे की इतनी ज्‍यादा कीमत देखकर वह भड़क गए और कहा, ‘चलो बिहार वापस चलते हैं।’ हिक ने जिस तरह से हिंदी में अपनी बात रखी, उसे सोशल मीडिया पर देखकर लोग जमकर हंस रहे हैं और मजे ले रहे हैं। वे हिक को सलाह दे रहे हैं कि भारत वापस आ जाओ। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई बिहार वापस आ जाओ।’ एक अन्‍य यूजर ने लिखा, ‘आप गलती से अमेरिका में पैदा हो गए।’

एक और यूजर ने लिखा, ‘बंदा भारतीय भी नहीं है लेकिन विदेशी करेंसी को भारतीय मुद्रा में बदल रहा है।’ इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो को 65 हजार लाइक मिले हैं और 900 कॉमेंट आए हैं। ड्रिव हिक ने अपने बायो में खुद को अमेरिकी हिंदी यूट्यूबर करार दिया है। वह अक्‍सर भारत से जुड़े वीडियो बनाते रहते हैं। उनके वीडियो को काफी पसंद भी किया जाता रहा है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...