11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिहार: 'बागेश्वर बाबा मक्का मदीना में कथा करने जाएंगे क्या?', नीतीश सरकार...

बिहार: ‘बागेश्वर बाबा मक्का मदीना में कथा करने जाएंगे क्या?’, नीतीश सरकार पर फायर हुए गिरिराज सिंह

Published on

पटना

बिहार में बागेश्वर महाराज को लेकर सियासत तेज हो गई है। तेज प्रताप यादव के बायान के बाद बीजेपी नेता आरजेडी और बिहार सरकार पर हमलावर हैं। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा अगर बिहार नहीं आएंगे तो क्या वह पाकिस्तान और बाग्लादेश जाएंगे? क्या मक्का मदीना में कथा करने जाएंगे? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर बागेश्वर बाबा का विरोध किया जाएगा तो सनातनी धर्म भी आगे आएंगे। हिंदू कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

तेज प्रताप यादव बोले थे- करेंगे घेराव
दरअसल, दो दिन पहले पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा था कि अगर बागेश्वर बाबा हिंदू-मुसलमान को लड़वाने का काम करेंगे, तो मैं उनका विरोध करूंगा। पटना एयरपोर्ट पर उनका घेराव करने का काम करेंगे। हालांकि तेज प्रताप यादव ने ये भी कहा था कि अगव वे भाईचारे की बात करेंगे, उनका स्वागत भी करने का काम करेंगे।

वहीं, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि था संत कभी राजनीति और समाज विघटन की बात नहीं करता है। बागेश्वर बाबा पर निशाना साधते हुए जगदानंद सिंह ने कहा था कि ये तो विघटनकारी हैं। ऐसे लोग कभी संत नहीं हो सकते। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए, लेकिन अफसोस है कि ऐसे लोग जेल में नहीं हैं।

तुष्टिकरण की राजनीति कर रही बिहार सरकार
आरजेडी के विरोध पर बागेश्वर बाबा के समर्थन में गिरिराज सिंह कूद पड़े। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार सिर्फ मुस्लिमों को खुश करने के लिए ये सब कर रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर धर्म गुरुओं का विरोध हुआ तो जनता भी जवाब देगी।

मक्का मदीना में कथा करने जाएंगे?
गिरिराज सिंह ने कहा कि मुसलमानों को खुश करने के लिए स्थान नहीं दिया गया है। मुसलमानों को खुश करने के लिए ईद के मौके पर अतीक अहमद को शहीद बताने के लिए नमाज अदा करने के लिए जगह देंगे, लेकिन हिंदुओं के लिए सनातन धर्म के प्रचार के लिए जगह नहीं दी गई। ऐसा इसलिए किया गया है कि राज्य में एक संदेश जाए कि बिहार की सरकार मुस्लिम परस्त है। हिंदू कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर बागेश्वर बाबा का विरोध किया जाएगा तो सनातनी धर्म भी आगे आएंगे। बागेश्वर महाराज अगर यहां नहीं आएंगे तो क्या वह पाकिस्तान-बांग्लादेश, क्या मक्का मदीना में कथा करने जाएंगे।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...