7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यबिहार: महिला पर दो दिन तक पति का अत्याचार, कमरे में बंद...

बिहार: महिला पर दो दिन तक पति का अत्याचार, कमरे में बंद कर पीटा, खेतों के रास्ते 2 Km भाग बचाई जान

Published on

भोजपुर (बिहिया)

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया रामपुर गांव में एक महिला को उसके पति ने दो दिनों तक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। पीड़ित महिला किसी तरह जान बचाकर खेतों के रास्ते भागी और देर रात अपने मायके पहुंची। फिलहाल उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में जारी है और मामले की शिकायत स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई है।

घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने दो Km पैदल चलकर बचाई जान
पीड़िता काजल देवी, जो मिश्रवलिया गांव निवासी राकेश चौधरी की पत्नी हैं, ने बताया कि उसके पति की ओर से लगातार पैसों की मांग की जाती रही है। हाल ही में उसने 50 हजार रुपये की मांग की, जिसे देने में असमर्थता जताने पर मारपीट शुरू कर दी गई। दो दिनों तक लात-घूंसे और अन्य तरीकों से उसे पीटा गया। जान बचाने के लिए वह पड़ोसी के घर में छिपी, फिर खेतों के रास्ते शाहपुर पहुंची और वहां से बक्सर होते हुए ट्रेन से अपने मायके रामसागर गांव पहुंची।

पहले भी कर चुका है मारपीट, थाने और कोर्ट में दी गई थीं शिकायतें
काजल ने बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले बड़े धूमधाम से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं- दो बेटे प्रियांशु और अंशु, और एक बेटी सोनाली। शादी के बाद से ही पति बार-बार उसके मायके से पैसे और सामान की मांग करता रहता था।

उसने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब उसके साथ हिंसा हुई हो। पहले भी कम से कम पांच बार उसके साथ मारपीट हो चुकी है, जिसकी शिकायत उसने थाने और कोर्ट में की थी। लेकिन हर बार मामले को किसी तरह मैनेज कर लिया गया।

मदद करने वालों से भी की जाती है मारपीट
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति सुधरने का नाम नहीं लेता। जो भी उसकी मदद करने ससुराल आता है, उनके साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट की जाती है।

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत, जांच में जुटी है थाना पुलिस
महिला की हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने में कर दी गई है और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...