4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यBJP नेता राकेश कुशवाहा पर बाइक सवारों ने दिनदहाड़े बरसा दीं गोलियां,...

BJP नेता राकेश कुशवाहा पर बाइक सवारों ने दिनदहाड़े बरसा दीं गोलियां, हालत गंभीर

Published on

आगरा

उत्तर प्रदेश आगरा में घर के बाहर खड़े बीजेपी नेता को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी। एक के बाद लगातार दो गोलियां उनके शरीर पर दागी गईं। जिनसे वह घायल होकर गिर पड़े। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के लोग सिहर गए। गंभीर हालत में उन्हें एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना हरीपर्वत, विजय नगर क्षेत्र के नगला धनी में रहने वाले राकेश कुशवाह ब्रजक्षेत्र में महामंत्री के पद पर रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी अचानक दो बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ एक के बाद एक दो फायर किए। पहली गोली राकेश कुशवाह के कंधे पर लगी तो दूसरी गली उनके पसलियों में लगी। गोलियां चलाने के बाद हमलावर बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

पिता की भी हुई थी हत्या
स्थानीय लोगों ने बताया कि राकेश कुशवाह के पिता मथुरा प्रसाद की कुछ साल पहले गोली मार के हत्या हुई थी। पिता की हत्या करवाने में उनकी बेटी ही शामिल थी। प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने वाली बेटी ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या करवा दी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मथुरा प्रसाद ने अपनी एक प्रॉपर्टी बेची थी। जिसके बदले में उन्हें एक करोड़ रुपये मिले थे। बेटी इस प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी। हिस्सा नहीं देने पर मथुरा प्रसाद की गोली मारकर हत्या करवा दी थी।

प्रॉपर्टी का बताया जा रहा विवाद
राकेश कुशवाह के रिश्तेदार प्रमोद सिंह ने बताया कि उनकी बहन का उनके पास 2.45 पर फोन आया था कि राकेश को गोली मार दी है। हमलावर बाइक पर सवार थे। दो गोलियां लगने के बाद वे घायल होकर गिर पड़े थे। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर गोलीकांड की सूचना पर इलाकाई पुलिस ने दौड़ लगा दी। मौके पर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय भी पहुंच गए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राकेश कुशवाह का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका है कि गोलीकांड को अंजाम इसी के चलते दिया गया है। मामले की जांच करवाई जा रही है।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...