17.6 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिरेवड़ी की लड़ाई में बीजेपी भी पीछे नहीं , दिल्ली चुनाव के...

रेवड़ी की लड़ाई में बीजेपी भी पीछे नहीं , दिल्ली चुनाव के घोषणापत्र में मुफ्त योजनाओं की लगाने जा रही झड़ी?

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार, भगवा दल राजधानी में फ्री योजनाओं की सौगात दिल्ली वालों को देने की तैयारी कर चुकी है। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी राज्य में 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा गुरुद्वारा और मंदिर में 500 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान घोषणापत्र में शामिल होने वाला है।

आप को घेरने की रणनीति
गौरतलब है कि आप सरकार राज्य में 200 यूनिट फ्री बिजली और 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देती है। इसके अलावा पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को लिए 2100 रुपये देने का ऐलान किया है। पार्टी इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी कराना शुरू कर चुकी है। पार्टी का कहना है जैसे ही आप सत्ता में आएगी वो महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देगी। बीजेपी अब आप को दिल्ली चुनाव में घेरने के लिए ऐसी योजनाओं का ऐलान करने की तैयारी में है। कुछ दिन पहले दिल्ली की रैली में पीएम मोदी भी कह चुके हैं पुरानी योजनाएं चलती रहेंगी।

बीजेपी का भी फ्री वाला दांव
आप को टक्कर देने के लिए इस बार बीजेपी भी बड़े दांव की तैयारी कर चुकी है। माना जा रहा है कि इस बार पार्टी अपने घोषणापत्र में आप के वादे की काट के लिए कई बड़े ऐलान कर सकती है। इसके अलावा बीजेपी लाडली बहन जैसी योजना भी दिल्ली में लॉन्च करने का ऐलान कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा बीजेपी हर घर शुद्ध पानी पहुंचाने का भी ऐलान कर सकती है। बीजेपी के मैनिफेस्ट में 300 यूनिट बिजली फ्री, महिला सम्मान योजना लाडली बहन योजना के नाम से, इस योजना के तहत बीजेपी 2500 रुपये देने का ऐलान कर सकती है।

AAP ने चुनावी वादों की लगा दी है झड़ी
चुनावी मौसम में पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए इस तरह की ऐलान बढ़-चढ़कर कर रही हैं. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी लगभग महीनेभर से चुनावी वादे और घोषणाएं कर रही है. पार्टी ने महिलाओं से लेकर बुजुर्ग, ऑटो ड्राइवर और पुजारी-ग्रंथी तक को साधने के लिए बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है. इमें बुजुर्गों के लिए संजीवनी स्कीम से लेकर महिलाओं को चुनाव में जीतने पर 2100 रुपये से लेकर ऑटोवालों के लिए दस लाख रुपये का बीमा, पुजारियों और ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये के वेतन का वादा शामिल हैं.

वहीं, कांग्रेस ने भी महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना का वादा किया है. कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली में कर्नाटक की तरह महिलाओं को लाभ देंगे. दिल्ली की सत्ता में आने पर पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को लागू किया जाएगा. कर्नाटक में कांग्रेस ने महिलाओं को लेकर इसी मॉडल पर गृह लक्ष्मी योजना लागू की है.

दिल्ली में पांच गारंटी देने की तैयारी में कांग्रेस
कर्नाटक चुनाव की तरह कांग्रेस ने दिल्ली में भी पांच गारंटी देने की तैयारी की है. पार्टी सिलसिलेवार तरीके से घोषणाएं कर रही है. राजस्थान की तर्ज पर दिल्ली में भी कांग्रेस ने हेल्थ सेक्टर में चिरंजीवी योजना की तरह जीवन रक्षा योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत कांग्रेस ने 25 लाख के हेल्थ बीमा का वादा किया है.

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस जो पांच गारंटी देने जा रही है, उनमें प्यारी दीदी योजना (महिला डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर), जीवन रक्षा योजना (स्वास्थ्य बीमा), युवाओं को नौकरी की गारंटी, लेबर क्लास इनकम गारंटी स्कीम और सभी के लिए राशन योजना का ऐलान भी कर सकती है.

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने गृह ज्योति और गृह लक्ष्मी की गारंटी को पूरा किया है. कर्नाटक में महिलाओं को 2,000 रुपये मिल रहे हैं. वे बसों में मुफ्त यात्रा कर रही हैं और मुफ्त राशन पा रही हैं. हम बेरोजगार लोगों को 3,000 रुपये दे रहे हैं. कुल एक करोड़ 22 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं. कांग्रेस जहां भी और जो भी वादा करती है, हमेशा उसे पूरा करती है. हम बाकी गारंटियों की घोषणा बाद में करेंगे.

बता दें कि 2013, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को दिल्ली में हार मिली है. 2015 और 2020 में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका. पार्टी ने 1998 से 2013 तक यानी 15 साल राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता संभाली और शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रहीं.

 

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...