11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यचोरी का बच्‍चा खरीदने वाली पार्षद को बीजेपी ने पार्टी से निकाला,...

चोरी का बच्‍चा खरीदने वाली पार्षद को बीजेपी ने पार्टी से निकाला, सोमवार को पति सहित हुई थी अरेस्‍ट

Published on

फिरोजाबाद

फिरोजाबाद नगर निगम की भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया है। उन पर चोरी का बच्‍चा खरीदने का आरोप है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष के शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम पार्षद विनीता अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया ह । उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया है पार्टी की मर्यादा के प्रतिकूल आचरण करने के कारण पार्टी से निष्कासित किया जाता है ।

पार्षद विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल को मथुरा जीआरपी पुलिस मथुरा जंक्शन से चोरी हुए बच्चे को खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर ले गई थी। दूसरे आरोपियों के साथ उन्‍हें सोमवार को जेल भेजा जा चुका है। इस घटना के बाद से विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हो गए थे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मसले पर ट्वीट किया था। भाजपा संगठन के नेताओं ने पार्टी को आलोचनाओं से बचाने के लिए कारवाई करते हुए नगर निगम पाषर्द को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

अखिलेश ने किया था ट्वीट
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मसले पर ट्वीट किया था। भाजपा संगठन के नेताओं ने पार्टी को आलोचनाओं से बचाने के लिए कारवाई करते हुए नगर निगम पाषर्द को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

क्‍या था पूरा मामला
यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन पर सो रही एक महिला की गोद से चुराया गया बच्चा सोमवार को बरामद हो गया था। जीआरपी के अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि 24 अगस्त को तड़के साढ़े चार बजे मथुरा जंक्‍शन के प्लेटफार्म पर सो रही एक महिला के पास से चुराया गया सात माह का बच्चा सोमवार को फिरोजाबाद नगर निगम के वार्ड संख्‍या 51 की महिला पार्षद विनीता के घर से बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि विनीता ने यह बच्चा 1 लाख 80 हजार रुपये में एक महिला स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी के माध्यम से हाथरस के डॉक्‍टर दंपती से खरीदा था।

पुलिस पूछताछ में पार्षद ने बताया कि उन्होंने यह बच्चा एक नर्स से लिया है। उनकी सिर्फ एक बेटी है। बच्चे के चोरी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। मथुरा पुलिस महिला पार्षद और उसके पति कृष्ण मुरारी लाल अग्रवाल को भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...