10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
HomeराजनीतिBJP ने 'इनकी दुनिया' से दिया कांग्रेस को 'मेरी दुनिया' का जवाब,...

BJP ने ‘इनकी दुनिया’ से दिया कांग्रेस को ‘मेरी दुनिया’ का जवाब, ये दो तस्‍वीरें दिमाग ठनका देंगी!

Published on

नई दिल्‍ली

जमीन पर ही नहीं सोशल मीडिया पर भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस की तीखी जंग देखने को मिलती है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने में पूरी ताकत झोंक देती हैं। इस लड़ाई में दोनों पार्टियों के समर्थक खूब मजे लेते हैं। इनके ट्वि‍टर हैंडल से शेयर की गई बातें सुर्खियां बन जाती हैं। ताजा मामला भी कांग्रेस और बीजेपी की सोशल मीडिया पर इसी नोक-झोंक से जुड़ा है। दरअसल, कांग्रेस ने आज एक ट्वीट किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्‍वीर शेयर की गई। इस तस्‍वीर में दिखता है कि उनके दोनों तरफ दीवार पर अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की तस्‍वीरें टंगी हैं। पीएम गौर से उन तस्वीरों को देख रहे हैं। कांग्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा – ‘मेरी दुनिया’। बीजेपी ने भी इसका जवाब दिया। उसने भी एक तस्‍वीर के जरिये इसका जवाब दिया। इस तस्‍वीर में राहुल गांधी के चारों तरफ उनके परिवार की तस्‍वीरें हैं। इसे शेयर करते हुए बीजेपी ने ल‍िखा- ‘इनकी दुनिया’।

कर्नाटक में बीजेपी को करारी शिकस्‍त देने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से वह गौतम अडानी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के रिश्‍तों को लेकर हमलावर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुलकर आरोप लगाते रहे हैं कि अडानी ग्रुप को पीएम ने कारोबार बढ़ाने में अनुचित लाभ पहुंचाया है।

इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्‍वीर शेयर की। इस तस्‍वीर में पीएम एक गलियारे में दिखते हैं। गलियारे के दोनों तरफ की दीवारों पर गौतम अडानी की तस्‍वीरें लगी हैं। कुछ तस्‍वीरों में वह उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस की ओर से शेयर की गई फोटो में पीएम मोदी गौर से दीवारों पर टंगी तस्‍वीरों को देख रहे हैं। पार्टी ने इस तस्‍वीर को शेयर करते हुए लिखा है – ‘मेरी दुनिया’।

अब बारी बीजेपी की थी। उसने भी कांग्रेस को उसी अंदाज में जवाब दिया। बीजेपी ने इसके लिए राहुल गांधी की एक तस्‍वीर शेयर की। इस तस्‍वीर में राहुल किसी सोच में पड़े दिख रहे हैं। उनके पीछे कई तस्‍वीरें लगी हैं। इनमें राहुल के अलावा जवाहरलाल नेहरू, उनकी दादी इंदिरा गांधी, उनके पिता राजीव गांधी, मां सोनिया गांधी दिखती हैं। बीजेपी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- ‘इनकी दुनिया’।सोशल मीडिया पर दोनों की ओर से शेयर की गईं तस्‍वीरों को लोगों ने खूब शेयर किया। इस ट्विटर वार पर लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आईं।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...