18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीति'BJP ने मेरी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए...

‘BJP ने मेरी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए दिया आवेदन’, संजय सिंह का बड़ा आरोप

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए माहौल अब गर्माने लगा है. पार्टियां एक दूसरे पर आरोप मढ़ रही हैं. वोटर आईडी में फर्जीवाड़े को लेकर आप और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर हैं. इसी बीच आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा, दिल्ली के अंदर बीजेपी पूर्वांचल (यूपी-बिहार) के लोगों का वोट कटवा रही है और चुनावी घोटाला करके जितना चाहती है.

मेरी पत्नी का नाम कटवाने की…
आप सांसद ने कहा कि नई दिल्ली विधान सभा में मेरी पत्नी अनीता का नाम कटवाने के लिए दो बार 24 और 26 दिसंबर को एप्लीकेशन दिया गया है. लोगों को रोहिंग्या बताकर भी उनका नाम कटवाया जा रहा है. संजय सिंह ने कहा कि मैं जेपी नड्डा से कहना चाहता हूं कि ऐसा मत करो. चुनावी घोटाला मत करो. सांसद की पत्नी का वोट कटवा रहे तो साफ है पूर्वांचल और यूपी बिहार के लोगों का वोट बीजेपी कटवा रही है.

संजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग से मैंने इसकी शिकायत की है. वोट कटवाने के अभियान में बीजेपी लगातार जुटी है. संजय सिंह ने कहा कि मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि इन लोगों की मंशा को नाकाम करना है.

मनोज तिवारी से पूछे ये सवाल
संजय सिंह ने कहा कि मैं मनोज तिवारी से पूछना चाहता हूं मेरी पत्नी क्या बांग्लादेशी रोहिंग्या है? एक वीडियो प्ले करके संजय ने हवाला दिया कि तिवारी ने कहा सिर्फ बांग्लादेशी रोहिंग्या का वोट कट रहा है. उन्होंने कहा कि हरदीप पूरी जी से पूछ कर मेरी मदद कीजिए मेरी पत्नी क्या बांग्लादेशी है.

इससे पहले दिल्ली बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर गंभीर आरोप लगाते हुए आगामी चुनावों से पहले एक बड़े फर्जीवाड़े की साजिश का आरोप लगाया है. इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर वोटर पंजीकरण के मामलों को उजागर किया. उन्होंने शाहीन बाग में दर्ज एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि इसमें आधार कार्ड और बिजली बिल जैसे दस्तावेजों को छेड़छाड़ करके वोटर पंजीकरण में इस्तेमाल करने के मामले सामने आए हैं.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...