8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालबीजेपी ने टिकट बेटी को दिया नामांकन पिता ने किया, एमपी में...

बीजेपी ने टिकट बेटी को दिया नामांकन पिता ने किया, एमपी में तो गजब हो गया

Published on

बालाघाट

मध्यप्रदेश के बालाघाट विधानसभा सीट पर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। बीजेपी ने यहां से मंत्री गौरीशंकर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन को उम्मीदवार बनाया है। गौरीशंकर बिसेन ने चुनाव लड़ने से इंकार किया था इसके बाद उनकी बेटी को टिकट दिया गया है। गुरुवार को एक नया सियासी उलटफेर देखने को मिला। मौसम बिसेन की जगह उनके पिता गौरीशंकर बिसेन ने भी नामांकन फॉर्म दाखिल किया है। बड़ी बात ये है कि उनके नामांकन के दौरान उनकी बेटी उनके साथ नहीं थीं।

बालाघाट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार नहीं बदला है। ऐसे में गौरीशंकर बिसेन का नामांकन फॉर्म भरना सियासी चर्चा का बिषय बना हुआ है। हालांकि अभी नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट के लिए समय बचा है ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि मौसम बिसेन भी जल्द ही अपना नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगी। बता दें कि मध्य प्रदेश 230 सीटों के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा।

बेटी की तबियत खराब है
मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने नामांकन भरने के बाद कहा कि बेटी की तबियत खराब है। आने वाले समय में इस विधानसभा सीट से कोई परेशानी नहीं हो इसलिए मैंने यहां से नामांकन भर दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही बेटी की तबियत ठीक होगी वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगीं। उन्होंने बताया कि मौसम बिसेन सिकलसेल से पीड़ित हैं।

मंत्री बनाए गए हैं गौरीशंकर बिसेन
बता दें कि जातिगत और क्षेत्रगत समीकरण साधने के लिए बीजेपी ने गौरीशंकर बिसेन का मंत्री बनाया है। गौरीशंकर बिसेन को चुनाव से कुछ समय पहले ही मंत्री बनाया गया है। गौरीशंकर बिसेन पार्टी के सीनियर नेता हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। गौरीशंकर बिसेन के नामांकन दाखिल करने के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...