5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यबीजेपी के 1000 से ऊपर MLA, 300 प्लस MP हैं, एक के...

बीजेपी के 1000 से ऊपर MLA, 300 प्लस MP हैं, एक के घर CBI-ED रेड नहीं, कौन बचा रहा: तेजस्वी

Published on

पटना

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राज्य में सीबीआई और ईडी के द्वारा कई कार्रवाई की गई। इसमें राजद नेताओं खासकर तेजस्वी यादव और उनके करीबियों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर राजद के नेताओं ने सवाल उठाए और बिहार में बगैर परमिशन के सीबीआई-ईडी की इंट्री पर रोक लगाने की मांग की गई। इसे लेकर अंदरखाने में सरकार पर प्रेशर बनाने की कोशिश की गयी।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान पर राजद नेता और राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव ने पूछा कि बीजेपी के लोग दूध के धुले हैं क्या? भारतीय जनता पार्टी के 1000 से ज्यादा विधायक हैं और 300 से ज्यादा सांसद हैं। लेकिन, उनमें से किसी के ठिकानों पर छापा नहीं पड़ रहा। तेजस्वी यादव ने पूछा कि अगर उनके यहां छापा नहीं पड़ रहा है तो उन्हें कौन बचा रहा है? जो बीजेपी में चले जाते हैं वे दूध से धुल जाते हैं।

दरअसल पटना में पत्रकारों ने प्रधानमंत्री के उस बयान को लेकर सवाल किया जिसमें पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के बचाने के लिए देश में नया राजनीतिक ध्रुवीकरण हो रहा है। भ्रष्ट लोगों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कार्रवाई शुरू हुई तो कुछ राजनीतिक समूह भ्रष्टाचार का आरोप का सामना कर रहे लोगों को बचाने के लिए एक गुट में संगठित हो रहे हैं। इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सवाल मेरे लायक नहीं है। केंद्र में बैठे लोगों को इसका जवाब देना चाहिए। इस बीच उन्होंने कहा कि बीजेपी के सांसदों और विधायकों को कोई-न-कोई तो बचा रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार किया। नीतीश कुमार ने कहा कि कौन क्या बोलता है इसपर पे ध्यान नहीं देते । पटना में पत्रकारों के सवाल पर सीएम नीतीश ने पीएम मोदी के बयान पर हंसी उड़ाई और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र किया। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने वाजपेयी का शासन काल में केंद्र की सरकार में काफी काम किया था और आज बिहार में बहुत काम कर रहे हैं।नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘राजनीति में ध्रुवीकरण’ के दावों का भी खंडन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “भ्रष्टों को कोई नहीं बचा रहा है। उन्हें (भाजपा को) सोचना चाहिए कि दूसरे राज्यों में क्या हो रहा है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत (आईएनएस विक्रांत) को नौसेना को समर्पित किया। इससे पहले गुरुवार को केरल में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई ने राष्ट्रीय राजनीति में एक नया ध्रुवीकरण किया है। कुछ लोग खुले तौर पर आरोपों का सामना करने वालों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...