15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीति'BJP को हटाना है, देश को बचाना...' सोनिया गांधी से मुलाकात के...

‘BJP को हटाना है, देश को बचाना…’ सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद लालू-नीतीश ने भरी ‘हुंकार’

Published on

पटना

राजद सुप्रीमो लालू यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रविवार 25 सितंबर की शाम को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की हैं। यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली है। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार और लालू यादव ने मीडिया से एक साथ बात की। लालू यादव ने कहा कि ‘अभी सोनिया गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में व्यवस्त हैं। हम लोग एक बार फिर मुलाकात करेंगे और बैठकर चर्चा करेंगे।’ नीतीश कुमार ने कहा कि हमने सोनिया जी से बात की। हमारा विचार है कि विपक्ष को एकजुट होकर और मिलकर देश की प्रगति के लिए काम करना चाहिए। उनके पार्टी अध्यक्ष का चुनाव है, इसके बाद आगे मुलाकात में इस पर बात होगी। लालू नीतीश ने एक सुर में कहा कि हमारी मंशा बीजेपी को हटाना और देश को बचाना है।

इससे पहले नीतीश कुमार और लालू यादव तय वक्त पर 10-जनपथ पहुंच गए। नीतीश कुमार अपनी गाड़ी से सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे थे। जबकि लालू यादव अपनी गाड़ी से पहुंचे थे। लालू यादव के साथ उनके बेटे और बिहार के डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव भी साथ थे। लालू यादव हरियाणा से सीधे अपने बेटी मीसा भारती के आवास पर पहुंचे, यहां लालू यादव ने कुछ देर आराम किया। फिर सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे थे।

2024 में कोई मौका नहीं: नीतीश कुमार
हरियाणा के फतेहाबाद में नीतीश कुमार ने कहा, ‘पिछले चुनावों के दौरान, वे (भाजपा) हमारे उम्मीदवारों को हराने की कोशिश कर रहे थे। केंद्र ने पिछड़े राज्य के लिए जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। बिहार में आज 7 पार्टियां एक साथ काम कर रही हैं। उनके पास 2024 का चुनाव जीतने का कोई मौका नहीं है।’

कोई तीसरा मोर्चा नहीं: नीतीश कुमार
फतेहाबाद में तीसरा मोर्चा पर सवाल किया गया तो नीतीश कुमार ने कहा कि- ‘कोई तीसरा मोर्चा नहीं है। मैं कांग्रेस समेत सभी दलों से एकसाथ आने की अपील करता हूं, तभी 2024 के लोकसभा चुनाव में वह (भाजपा) बुरी तरह हारेगी।’

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...