9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यतमिलनाडु में एक बार फिर बीजेपी नेता के घर पर पेट्रोल बम...

तमिलनाडु में एक बार फिर बीजेपी नेता के घर पर पेट्रोल बम से हमला

Published on

चेन्नई ,

तमिलनाडु के कोयंबटूर, तिरुपुर, रामनाथपुरम और मदुरै के बाद अब कन्याकुमारी जिले में भी बदमाशों ने बीजेपी नेता के घर पर पेट्रोल बंम फेंका है. बदमाश द्वारा पेट्रोल बम फेंकने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. बदमाशों ने बीजेपी नेता के घर पर दो पेट्रोल बम फेंके और बाइक से भाग गए.

कन्याकुमारी जिले के बीजेपी पदाधिकारी कल्याणसुंदरम के आवास पर बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंके. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें ईंधन से भरी दो बोतलें जलाकर करूमनकुदल के बीजेपी पदाधिकारी कल्याणसुंदरम के आवास पर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. शनिवार की देर रात हुई इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाशों को भागते हुए कैद कर लिया. बताया जा रहा है कि पेट्रोल बम खिड़की की ग्रिल से टकराकर नीचे गिर गया, जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता एकत्रित हुए तो मंडाईकाडु पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

सलेम में RSS नेता के घर पर हमला
इसके साथ ही सलेम में भी आरएसएस पदाधिकारी के घर पर बदमाशों ने आज तड़के सुबह पेट्रोल बम फेंका. बाइक सवार दो लोगों ने पेट्रोल बम जलाकर आरएसएस पदाधिकारी राजन के आवास पर फेंका था. पेट्रोल बम को ठीक से जलाया नहीं गया था, इसलिए इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. इसके बाद राजन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बीजेपी और आरएसएस पदाधिकारियों को अतिरिक्त सुरक्षा दी है.

दो दिन पहले ही कोयंबटूर में हुआ था हमला
इस घटना से दो दिन पहले ही कोयंबटूर में बीजेपी दफ्तर पर हमला किया गया था. इस हमले के एक दिन बाद ही पीएफआई के खिलाफ एक्शन लिया गया था. घटना से गुस्साए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला.

मदुरै में फेंके गए थे 3 पेट्रोल बम
कोयंबटूर के बाद मदुरै में भी आरएसएस के एक सदस्य के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया था. जिले में तीन पेट्रोल बम फेंकने की वारदात को अंजाम दिया गया था. राहत की बात रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...