24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यपटना में अटल जयंती समारोह में 'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम...' पर बीजेपी को...

पटना में अटल जयंती समारोह में ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम…’ पर बीजेपी को आपत्ति, गायिका को मांगनी पड़ी माफी

Published on

पटना,

बिहार में बुधवार को अटल जयंती समारोह के दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन को लेकर विवाद हो गया है. पटना के बापू सभागार में अटल जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान भोजपुरी गायिका देवी ने मंच से बापू का भजन ‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ गाया तो हंगामा मच गया.

पटना के बापू सभागार में अटल जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. जैसे ही ‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ लाइन गायी गई तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया. ईश्वर अल्लाह नाम को लेकर कार्यक्रम में गायिका देवी का इतना विरोध हुआ कि उन्हें मंच से माफी मांगनी पड़ी.

चौबे ने लगाया जय श्री राम का नारा
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मंच पर गायिका देवी को हटाते हुए नजर आए. गायिका देवी को हटाकर अश्विनी चौबे खुद मंच से जय श्री राम का नारा लगाने लगे.

लोकगायिका ने कहा कि भजन प्रस्तुति देने के पीछे किसी को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी इसलिए उन्होंने बाद में माफी मांग ली. मंच पर उस समय 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे.अंत में देवी ने सुप्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा को याद करते हुए ‘छठी मैया आई ना दुअरिया’ गाया और कार्यक्रम से चली गईं.

इस विवाद पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, ‘पटना में कल गायिका ने जब गांधी जी का भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम” गाया तो नीतीश कुमार के साथी भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया .. भजन से ओछी समझ के टुच्चे लोगों की भावनाएं आहत हो गयी.’

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...