21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यBJP शासित गोवा में हो सकती है बीफ की कमी, गो रक्षक...

BJP शासित गोवा में हो सकती है बीफ की कमी, गो रक्षक समूह के सदस्यों के साथ विवाद के बाद व्यापारियों की हड़ताल

Published on

नई दिल्ली

नए साल और क्रिसमस के मौके पर गोवा में बीफ की कमी हो सकती है। दक्षिण गोवा के मडगांव में कथित तौर पर एक गो रक्षक समूह से जुड़े सदस्यों के साथ हाल ही में हुए विवाद के बाद व्यापारियों ने सोमवार को हड़ताल कर दी है। इस झड़प में तीन मांस विक्रेता घायल हो गए थे। विक्रेताओं ने कहा कि “सुरक्षा चिंताओं” के कारण मंगलवार को बीफ़ की आपूर्ति फिर से शुरू होने की संभावना नहीं है।

मडगांव में दक्षिण गोवा योजना एवं विकास प्राधिकरण (SGPDA) मार्केट कॉम्प्लेक्स के विक्रेताओं ने सोमवार को अपनी दुकानें बंद कर दीं और सरकार से निगरानी समूहों (vigilante Groups) पर लगाम लगाने और गोवा मीट कॉम्प्लेक्स से राज्य के अन्य भागों में गोमांस ले जाने वाले वाहनों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया।

ऑल गोवा बीफ वेंडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मन्ना बेपारी ने मीडिया से कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ये निगरानीकर्ता पशु विक्रेताओं को परेशान कर रहे हैं जबकि जानवरों को बूचड़खाने में वध के लिए ले जाया जा रहा है। बेलगावी के कुछ वाहन चालक अब हाल ही में हुई घटना के कारण यहां बीफ लाने से कतराने लगे हैं।”

मडगांव के एसजीपीडीए बाजार में तनाव
दरअसल, पिछले हफ्ते एसजीपीडीए बाजार में उस समय तनाव फैल गया था, जब गो रक्षा समूह के सदस्यों के साथ गोमांस विक्रेताओं की झड़प हो गई थी। समूह ने कथित तौर पर गोमांस उतार रहे एक वाहन को रोका था और मांस व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला में अवैधता का दावा किया था। विवाद मारपीट में बदल गया, इस दौरान कथित तौर पर तीन विक्रेताओं और गोरक्षक समूह के दो सदस्यों को चोटें आईं। घटना के बाद फतोर्दा पुलिस स्टेशन में क्रॉस-एफआईआर दर्ज की गई।

CM सावंत की चेतावनी
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी जो कानून अपने हाथ में लेते हैं। सीएम सावंत ने सोमवार को मीडिया से कहा, “सरकार का मानना ​​है कि गोवा के लोगों को अच्छा और साफ बीफ मिलना चाहिए। यही वजह है कि हमने मीट व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे अपनी ज़रूरत का बीफ़ गोवा मीट कॉम्प्लेक्स से खरीदें। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को स्वच्छ मीट मिले। लेकिन, अगर कोई भी इसमें दखल देता है तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। हमारी प्राथमिकता गोवा के लोगों को स्वच्छ बीफ मुहैया कराना है।”

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...