15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिझूठ फैलाकर लक्ष्य हासिल करना चाहती है बीजेपी... आप सांसद संजय सिंह...

झूठ फैलाकर लक्ष्य हासिल करना चाहती है बीजेपी… आप सांसद संजय सिंह का बड़ा अटैक

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें अपना आधिकारिक नाम भारतीय झूठा पार्टी रख लेना चाहिए। बीजेपी के पास दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई विजन और मुद्दा नहीं है। बीजेपी झूठ बोलकर चुनाव लड़ना चाह रही है। बीजेपी ने हरियाणा के फरीदाबाद की टूटी और नाले के पानी से लबालब भरी सड़क को दिल्ली की बताकर वीडियो बनाया, जहां खुद उनकी ही सरकार है।

आप सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर वार
संजय सिंह ने कहा कि इस देश के लोगों को बीजेपी का नाम बदलकर ‘भारतीय झूठा पार्टी’ कर देना चाहिए। दिल्ली में उन्होंने जो किया है उसे दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। अब, वे झूठ फैलाकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहते हैं। दिल्ली में बीजेपी के इस फर्जीवाड़े को लेकर हम शिकायत तो करेंगे ही लेकिन चुनाव आयोग को भी खुद इसका संज्ञान लेना चाहिए।

कई पुजारियों-ग्रंथियों को दिलाई AAP की सदस्यता
आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को विप्र एकता मंच के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद भारद्वाज समेत कई पुजारियों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की ‘पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना’ और काम की राजनीति से प्रभावित होकर पुजारियों और ग्रंथियों का लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ने का सिलसिला जारी है। आम आदमी पार्टी सांसद ने कहा कि नए सदस्यों के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

झुग्गी-बस्तियों को ध्वस्त कर देगी बीजेपी, बोले केजरीवाल
वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर बीजेपी सत्ता में आई तो वह दिल्ली की सभी झुग्गी-बस्तियों को ध्वस्त कर देगी। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शकूर बस्ती क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी पर झुग्गीवासियों के कल्याण की बजाय भूमि अधिग्रहण को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी पहले आपके वोट चाहते हैं और चुनाव के बाद आपकी जमीन। आप प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी कि वे ‘झुग्गियों’ में रहने वाले लोगों के खिलाफ सभी मामले वापस लें और विस्थापित लोगों को 24 घंटे के भीतर बसाएं। अगर बीजेपी उनकी बात मान लेती है तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...