11.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeभोपालदमोह धर्मांतरण केस में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने DEO के चेहरे पर स्याही...

दमोह धर्मांतरण केस में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने DEO के चेहरे पर स्याही फेंकी, प्रदेश अध्यक्ष ने किया किनारा

Published on

दमोह

एमपी के दमोह जिले स्थित एक स्कूल में धर्मांतरण का मामला गर्माता जा रहा है। स्कूल में पढ़ने वाली हिंदू लड़कियों को हिजाब पहनाया जाता था। इसके साथ ही कई शिक्षकों का धर्मांतरण करवाया गया है। इस बीच जिले के डीईओ ने स्कूल को क्लिनचिट दे दी थी। इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में गुस्सा था। डीईओ एसके मिश्रा के चेहरे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंक दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि पार्टी इस तरह की कृत्यों का समर्थन नहीं करती है।

दरअसल, दमोह के गंगा जमुना स्कूल में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में दोबारा जांच शुरू हो गई है। इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डीईओ एसके मिश्रा के चेहरे पर स्याही फेंक दी है। स्याही फेंकने के बाद जय श्री राम के नारे लगाए हैं। बीजेपी जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे थे। इनलोगों ने डीईओ के चेहरे पर स्याही पोत दी है, जब डीईओ अपने ऑफिस से मंगलवार की दोपहर निकल रहे थे।

डीईओ ने घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मैं आरोपियों को जानता हूं। ऑफिस से बाहर निकलते वक्त उनलोगों ने गाड़ी रुकवाकर स्याही फेंक दी है। सभी दमोह के ही रहने वाले हैं। डीईओ ने कहा कि गंगा जमुना स्कूल केस से मेरा कोई लेना देना नहीं है। इस मामले की जांच मुझे कभी नहीं सौंपी गई है। साथ ही मैंने कोई रिपोर्ट सबमिट नहीं की है।

बीजेपी नेता अमित गोलू बजाज ने कहा कि स्कूल में धर्मांतरण सनातन समाज का अपमान है। डीईओ ने पैसे लेकर पूरे मामले का रफा दफा कर दिया है। उनका मुंह काला कर हमने बदला लिया है। वहीं, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पार्टी ने किया किनारा
वहीं, स्याही फेंकने की घटना से बीजेपी ने पल्ला झाड़ लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दमोह के गंगा जमुना स्कूल केस में कानून कार्रवाई कर रही है। दोषियों को सजा भी होगी लेकिन भावनाओं में बहकर शासकीय अधिकारी पर स्याही फेंकने जैसा कृत्य करने का अधिकार किसी को नहीं है। बीजेपी इस तरह की घटना का समर्थन नहीं करती है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...