12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यकाला धन, स्विस बैंक और 15 लाख... चिर-परिचित अंदाज में लालू का...

काला धन, स्विस बैंक और 15 लाख… चिर-परिचित अंदाज में लालू का मोदी सरकार पर वार

Published on

नई दिल्ली,

मुंबई में INDIA गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेताओं का दो दिन के लिए जमावड़ा लगा है. मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में मीटिंग को संबोधित करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. लालू यादव ने कहा कि हमें खुशी है कि सभी दल एक साथ आ रहे हैं. हम शुरू से यह लड़ाई लड़ते रहे हैं कि ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’.

लालू ने कहा कि इस देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं. देश में गरीबी, मंहगाई बढ़ रही है. लगातार लड़ाई लड़ते-लड़ते हम लोग आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं. तंज कसते हुए आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी को छोड़कर सभी दल एकजुट हुए हैं. सभी को याद होगा कि कितना झूठ बोलकर बीजेपी सत्ता में आई थी.

‘मोदी जी ने कहा कि था स्विस बैंक का पैसा वापस लाएंगे’
लालू यादव ने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आने के लिए हम लोगों का नाम लिया गया था. यह प्रचारित किया था कि इन लोगों का पैसा स्विस बैंक में जमा है. इतना ही नहीं मोदी जी ने देश की जनता से कहा कि था स्विस बैंक का पैसा वापस लेकर आएंगे और लोगों को 15-15 लाख रुपये मिलेंगे.

‘हम पति-पत्नी ने भी खाता खुलवाया, मगर पैसा नहीं आया’
अपने चिर-परिचित अंदाज में तंज कसते हुए लालू ने कहा कि इसके लिए मोदी सरकार ने लोगों के जनधन खाते भी खुलवाए थे. हम पति-पत्नी ने भी अपना खाता खुलवाया. मगर पैसा नहीं आया. मिला क्या, ये आप लोगों को भी मालूम होगा. असल में वो पैसा इन्हीं लोगों का था.

इसके बाद आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि चंद्रयान को लेकर काफी जय-जयकार हो रही है. चंद्रयान की सफलता पर हम सभी को गर्व भी है. मगर, वैज्ञानिकों ने अपील कर रहे हैं कि मोदी जी को सूर्यलोक पर पहुंचा दें. इसके लिए हमारी शुभकामनाएं भी हैं. देश में विपक्ष का कोई ऐसा नेता नहीं बचा है, जिसे जांच एजेंसियों का सामना न करना पड़ा हो.

‘ये गठबंधन 28 पार्टियों का नहीं बल्कि 140 करोड़ लोगों का है’
इससे पहले मीटिंग को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले गठबंधन के नेताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि ये गठबंधन 28 पार्टियों का नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का गठबंधन है. देश के लोग एकजुट हो रहे हैं.

कहा कि वो 21वीं सदी के भारत का निर्माण करना चाहते हैं. मोदी सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है. विदेशों के अखबारों में खबरें छप रही हैं कि मोदी सरकार एक व्यक्ति के लिए काम कर रही है. देश का नाम ऐसे नहीं बढ़ेगा. आज हमारा युवा बेरोजगार घूम रहा है.

‘बहुत सारी ताकतें हमारे गठबंधन को तोड़ने में लगी हुई हैं’
केजरीवाल ने कहा कि हमारे लोगों की आमदनी कम और खर्चे ज्यादा हैं. मोदी सरकार खुद को भगवान से बढ़कर समझ रही है. जब कोई ऐसा सोचता है तो उसका पतन निश्चित होता है. बहुत सारी ताकतें हमारे गठबंधन को तोड़ने में लगी हुई हैं. बहुत सारी भ्रामक बातें भी गठबंधन को लेकर कही जा रही हैं. बता दूं कि हमारे गठबंधन में किसी की किसी से कोई लड़ाई नहीं है. सभी किसी पद के लिए नहीं बल्कि देश के लिए एक साथ आए हैं.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...