3.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
Homeराज्यईश निंदा या गर्लफ्रेंड का चक्कर? NIT श्रीनगर में बवाल, क्यों लग...

ईश निंदा या गर्लफ्रेंड का चक्कर? NIT श्रीनगर में बवाल, क्यों लग रहा सर तन से जुदा का नारा?

Published on

नई दिल्ली:

नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (NIT), श्रीनगर में एक हिंदू छात्र के खिलाफ भड़का स्थानीय मुसलमानों का गुस्सा थमता नहीं दिख रहा है। बुधवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब अन्य कॉलेजों में फैल गया। इस बीच एनआईटी ने श्रीनगर कैंपस में सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। साथ ही, परिसर में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई। मुस्लिम छात्रों एवं स्थानीय मुसलमानों का दावा है कि एनआईटी में पढ़ने वाले महाराष्ट्र के एक हिंदू छात्र ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें इस्लाम को अपमानित करने वाली बातें थीं। लड़के ने अपना वीडियो बनाकर पोस्ट नहीं किया था बल्कि किसी दूसरे का वीडियो शेयर किया था।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा
कथित तौर पर इस अपमानजनक वीडियो पर मुस्लिम छात्रों ने आपत्ति जताई और मामला एनआईटी प्रशासन तक पहुंच गया। माहौल को भांपकर रजिस्ट्रार ने अतीकुर्रहमान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कथित सोशल मीडिया पोस्ट के आलोक में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास या भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और आपसी सद्भाव के खिलाफ कार्य करना) और 295 (कोई पूजा स्थल नष्ट करना, उसे अपवित्र करना या क्षतिग्रस्त करना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस बीच, एनआईटी ने आरोपी लड़के को एक साल के लिए संस्थान से बेदखल कर दिया है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा दी जाए।

बढ़ता जा रहा है विरोध
आरोपी को सजा देने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन की हवा इलाके के अन्य कॉलेजों में भी फैलती जा रही है। श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज में भी तनावपूर्ण स्थिति महसूस की गई, जहां छात्रों ने बुधवार को छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक मार्च निकाला। श्रीनगर के डाउनटाउन में इस्लामिया कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स में भी विरोध प्रदर्शन देखा गया। सोशल मीडिया पोस्ट में किए जा रहे दावों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों का हुजूम अल्ला-हु-अकबर और सर तन से जुदा के नारे लगा रहे हैं।

क्या ये सच है?
मुस्लिम पक्ष के इन आरोपों के बीच सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि दरअसल हिंदू लड़के ने ईशनिंदा जैसी कोई हरकत नहीं की है। उसने ऐसा कुछ नहीं किया है जिससे पैगंबर या इस्लाम का अपमान हो। दावा किया जा रहा है कि छात्र ने हमास के संस्थापक के बेटे का वीडियो शेयर किया था। एनआईटी श्रीनगर के छात्रों ने हमास नेता के बेटे का वीडियो साझा किया, लेकिन आप हमास या हमास के नेता की ओर उंगली नहीं उठाएंगे। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद आतंकी हरकतों के लिए पैगंबर के नाम का इस्तेमाल करता है, लेकिन आप कुछ नहीं कहेंगे। यह पाखंड क्यों?

विवाद की जड़ में गर्लफ्रेंड का चक्कर?
दावा यह है कि दरअसल एक स्थानीय कश्मीरी मुस्लिम छात्रा का मराठी लड़के से प्रेम संबंध था। इससे मुस्लिम छात्रों में रोष था। कई मुस्लिमों ने सोशल मीडिया पर लड़की और लड़के के खिलाफ बेहद उत्तेजक बातें भी की थीं। एक हिंदू लड़के से एक मुस्लिम लड़के के प्रेम प्रसंग से खफा मुस्लिम छात्रों ने हमास संस्थापक के बेटे के वीडियो में मौका ढूंढ लिया और बवाल खड़ा कर दिया।

एक और यूनिवर्सिटी से अरेस्ट हुए हैं 7 छात्र
बहरहाल, कथित घटना ऐसे समय में हुई है जब कश्मीर में एक और यूनिवर्सिटी पहले से ही सुलग रही है। रविवार को शूहामा स्थित शेर-ए-कश्मीर विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सात छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया और गैर-कानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। एक अन्य छात्र ने शिकायत की थी कि उसे कथित तौर पर धमकी दी गई थी और क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए गए थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...