6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलक्रिकेट मैच में हुआ खूनी खेल, जमकर चले लात घूंसे, मारपीट में...

क्रिकेट मैच में हुआ खूनी खेल, जमकर चले लात घूंसे, मारपीट में 6 खिलाड़ी हुए घायल

Published on

नई दिल्ली

क्रिकेट को हमेशा से एक जेंटलमैन खेल कहा जाता है। ऐसा नहीं है कि इस खेल में खिलाड़ियों के बीच विवाद या आपसी बहस नहीं होती है। क्रिकेट में इसे स्लेजिंग का नाम दिया गया है, लेकिन इसका भी एक दायरा होता है जिसे पार करने पर सजा मिलती है। खिलाड़ियों के बीच वाद-विवाद क्रिकेट मैच में आम है लेकिन अंपायर के साथ कभी कभार ही ऐसा होता है कि खिलाड़ी उससे लड़ाई या फिर बहस करते हैं। ऐसा करने पर मैच रेफरी खिलाड़ी जुर्माना लगाते हैं, लेकिन नौबत कभी हाथापाई या मारपीट तक नहीं पहुंचती है।

हालांकि इसके ठीक उलट बांग्लादेश में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे क्रिकेट एक जेंटलमैन खेल है इसका भ्रम टूट जाएगा। लगी में अंपायर के एक फैसले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी गली के गुंडों की तरह एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो बांग्लादेश में आयोजित सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के मैच के दौरान की बताई जा रही है। टूर्नामेंट का यह लीग मैच था। फिल्म निर्माता मुस्तफा कमाल राज और दीपांकर दीपोन के बीच अंपायर के एक फैसले को लेकर जमकर लड़ाई देखने को मिली। कहासुनी इतनी बढ़ गई की मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में खिलाड़ी एक दूसरे का गर्दन पकड़ रहे हैं और जमकर लात घूंसे चला रहे हैं।

सेलीब्रिटी क्रिकेट लीग में खेल रही बांग्लादेशी एक्ट्रेस राज रिपा का भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह रोते हुए अंपायर पर बेईमानी का आरोप लगा रही हैं। राज रिपा कह रही हैं कि, ‘गेंद चार के लिए जा चुकी थी लेकिन टूर्नामेंट को आयोजित करने वाली मैनेजमेंट इसे मानने को तैयार नहीं थी। इसके साथ ही राज रिपा ने यह भी कहा कि कमाल राज की टीम के खिलाड़ी नशे में थे और उनके ऊपर उन्होंने पानी की बोतल फेंक कर मारी।’इस मारपीट की घटना के बाद बांग्लादेशी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के मैनेजमेंट ने कड़ा फैसला लिया है। लीग अब सेमीफाइनल राउंड से पहले ही रद्द करने का फैसला लिया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...