21.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यपेड़ से टकराई और गड्ढे में पलट गई तेज रफ्तार बोलेरो... सड़क...

पेड़ से टकराई और गड्ढे में पलट गई तेज रफ्तार बोलेरो… सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत

Published on

गोंडा,

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बोलेरो सवार 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शवों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, गुरुवार रात इटियाथोक थाना अंतर्गत के रहने वाले से चार दोस्त धर्म सिंह, अभिषेक साहू, दीपू मिश्रा और राम बचन पांडेय खरगूपुर मार्ग पर बोलेरो कार से जा रहे थे. बताया जा रहा है कि इस दौरान कार तेज रफ्तार से चल रही थी. तभी बेंदौली गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई.

तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग सहम गए
पेड़ से टकराने के बाद बोलेरो चकनाचूर हो गई. टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग सहम गए. इसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पुलिस को दी. फिर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार में फंसे चारों दोस्तों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला. मगर, चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी. फिर भी उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने भी मृतक घोषित कर दिया.

बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि गुरुवार रात इटियाथोक थाने को सूचना मिली कि इटियाथोक से खरगूपुर जाने वाले रास्ते पर तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. कार में फंसे चारों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया. मामले में अन्य कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this