10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeभोपाल'बोलो राघव जी महाराज की जय...', दिग्विजय के 6 साल के पोते...

‘बोलो राघव जी महाराज की जय…’, दिग्विजय के 6 साल के पोते का पहला भाषण

Published on

गुना ,

राघौगढ़ राजपरिवार की चौथी पीढ़ी का राजनीति में पदार्पण हो गया है. जयवर्धन सिंह के बेटे सहस्त्रजय सिंह ने महज 6 साल की उम्र में अपना पहला भाषण दिया तो लोगों ने तालियों से स्वागत किया. सहस्त्रजय अपने पिता जयवर्धन के साथ एक धार्मिक आयोजन में पहुंचे थे. इस दौरान राजपरिवार का यह नन्हा बालक पारंपरिक वेशभूषा में नजर आया. धार्मिक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह के पोते सहस्त्रजय सिंह ने मासूम लहजे में माइक पर कहा, “मैं दाता (पिता) के साथ आया हूं ..स्पीच (भाषण) देने आया हूं.”

इस दौरान जयवर्धन सिंह ने बताया, सहस्त्रजय ने रात में कहा कि उन्हें गांव में जाना है और भाषण देना है. जब सहस्त्रजय से सवाल किया गया कि आपका भाषण सुनने कौन आएगा? भाषण देना है तो प्रोग्राम फिक्स करो…तो तपाक से मासूम सहस्त्रजय सिंह अपने पिता जयवर्द्धन से बोले- ‘प्रोग्राम आप फिक्स करो.’ जयवर्धन ने सहस्त्रजय को समझाते हुए कहा, ‘यदि भाषण देना है तो शुरुआत घर से करो.’ इसी के चलते केवट राज जयंती के धार्मिक आयोजन में जयवर्धन सिंह के बेटे ने मासूमियत भरे अंदाज में पहला भाषण दिया.

कांग्रेस विधायक जयवर्धन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया, दो दिन पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री राघौगढ़ किले पर पधारे थे. पंडित जी के साथ सहस्त्रजय ने काफी बातें कीं. राघौगढ़ किले में चारों ओर हनुमान जी विराजे हैं. सहस्त्रजय सिंह भी अब हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे हैं. धार्मिक कार्यों में सहस्त्रजय की विशेष रुचि रहती है.

राजपरिवार के सदस्य ने आगे कहा, हमें बचपन से सिखाया गया है कि सभी का भला हो और सभी का विकास हो.” इस दौरान अपने मासूम बेटे सहस्त्रजय सिंह को समझाते हुए जयवर्धन बोले कि सभी लोग उनका परिवार हैं. पीढ़ी दर पीढ़ी केवट समाज के लोगों ने राघौगढ़ परिवार का साथ दिया है.

 

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...