14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगलवान घाटी समेत लद्दाख बॉर्डर पर दोनों सेनाएं पीछे हटी , डोभाल...

गलवान घाटी समेत लद्दाख बॉर्डर पर दोनों सेनाएं पीछे हटी , डोभाल से वांग यी की मुलाकात के बाद चीन ने कबूला

Published on

बीजिंग

चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार 13 सितम्बर को कहा है कि पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी समेत चार स्थानों पर सैनिकों की वापसी हुई है। चीनी विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि भारत और चीन रूस में अपनी बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए स्थितियां बनाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने गुरुवार को (12 सितम्बर) को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में सुरक्षा मामलों के लिए जिम्मेदार ब्रिक्स के उच्च पदस्थ अधिकारियों की बैठक के मौके पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सीमा मुद्दों पर हाल में हुई प्रगति पर चर्चा की।

चीन ने क्या कहा?
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग से शुक्रवार को मीडिया ब्रीफ्रिंग के दौरान पूछा गया कि पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण चार साल से अधिक समय से जमे द्विपक्षीय संबंधों को पुनर्जीवित करने के लिए क्या दोनों देश किसी सफलता के करीब हैं? इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा, दोनों सेनाओं ने चार क्षेत्रों में वापसी की है और सीमा पर स्थिति स्थिर है। माओ ने कहा, ‘हाल के वर्षों में दोनों देशों की अग्रिम पंक्ति की सेनाओं ने चीन-भारत सीमा के पश्चिमी क्षेत्र (पूर्वी लद्दाख) में चार क्षेत्रों में वापसी का एहसास किया है, जिसमें गलवान घाटी भी शामिल है। चीन-भारत सीमा की स्थिति आम तौर पर स्थिर और नियंत्रण में है।’

जयशंकर ने दिया था सैनिकों की वापसी पर बयान
चीनी विदेश विभाग के प्रवक्ता का बयान तब आया है जब एक दिन पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जिनेवा में कहा था कि चीन के साथ ‘सैनिकों की वापसी से जुड़ी समस्याओं’ का लगभग 75 प्रतिशत समाधान हो गया है, लेकिन बड़ा मुद्दा सीमा पर बढ़ता सैन्यीकरण है। डोभाल और वांग भारत-चीन सीमा वार्ता तंत्र के लिए विशेष प्रतिनिधि हैं। डोभाल और वांग के बीच हुई बैठक के बारे में चीव त् चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि कि दोनों पक्षों ने यह विश्वास व्यक्त किया कि चीन-भारत संबंधों की स्थिरता दोनों देशों के लोगों के बुनियादी और दीर्घकालिक हित में है तथा क्षेत्रीय शांति और विकास के लिए अनुकूल है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य वांग ने इस बात पर जोर दिया कि अशांत विश्व का सामना करते हुए, दो प्राचीन पूर्वी सभ्यताओं और उभरते विकासशील देशों के रूप में चीन और भारत को स्वतंत्रता पर दृढ़ रहना चाहिए, एकता और सहयोग का चयन करना चाहिए तथा एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए। वांग ने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष व्यावहारिक दृष्टिकोण के जरिये अपने मतभेदों को उचित ढंग से हल करेंगे और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने का उचित तरीका ढूंढेंगे तथा चीन-भारत संबंधों को स्वस्थ, स्थिर और सतत विकास के रास्ते पर वापस लाएंगे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...