10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयबीपी हाई, हार्ट रेट नॉर्मल नहीं, सुबह 3 बजे तक जबरदस्ती लगाया...

बीपी हाई, हार्ट रेट नॉर्मल नहीं, सुबह 3 बजे तक जबरदस्ती लगाया गया इंजेक्शन- कोर्ट में बोलीं के कविता

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार बीआरएस नेता के कविता को आज कोर्ट में पेश किया गया. ईडी ने कविता को अरेस्ट करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया. जांच एजेंसी ने कविता की 10 दिन की हिरासत मांगी है. उधर, के कविता ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है और अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है. के कविता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील विक्रम चौधरी ने कोर्ट में कहा कि कविता का बीपी हाई है और हार्ट रेट नॉर्मल नहीं है. उन्हें सुबह 3 बजे तक जबरदस्ती इंजेक्शन लगाया गया.

पहले कभी नहीं रही बीपी की शिकायत
वकील ने कविता से बात करने के लिए समय मांगा. कोर्ट ने के कविता के वकीलों को कोर्ट में उनसे बात करने की अनुमति दे दी. वकील की ओर से कहा गया कि कविता को इससे पहले कभी भी बीपी की शिकायत नहीं रही. वरिष्ठ वकील विक्रम चौधरी ने गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी प्राधिकार की शक्ति का खुला दुरुपयोग है.

तीन बार ईडी के सामने पेश हुईं
वकील ने कहा कि सितंबर 2023 में सुनवाई हुई थी. उन्होंने मुझे समन जारी किया था. वह तीन बार ईडी के सामने पेश हुईं! 15 सितंबर 2023 को एएसजी ने एक बयान दिया, कृपया इसे रिकॉर्ड न करें. हम उसे नहीं बुलाएंगे. यह व्यापक रूप से शब्दशः रिपोर्ट किया गया था! उनके अनुरोध पर मामले की अगली तारीख स्थगित कर दी गयी.

के कविता के वकील ने कहा कि यह गिरफ्तारी दुखद है. उन्हें आश्वासन दिया गया कि गिरफ्तार नहीं करेंगे. 25 दिसंबर को जज रिटायर हो गये. 3 जनवरी को उन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से आने के लिए समन भेजा. मैंने एक विस्तृत पत्र लिखा जिसमें कहा गया कि समन अदालत के समक्ष एएसजी की प्रस्तुति के विरोधाभास में था. 15 जनवरी 2024 को मेरी ओर से दिए गए जवाब में उनके आश्वासन का हवाला देते हुए समन को रद्द करने की मांग की गई. उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि आप गलत बयान दे रहे हैं.

के कविता के वकील विक्रम चौधरी ने कहा कि हमारे द्वारा सुप्रीम कोर्ट से विभिन्न राहतें मांगी गई थीं. जिनमें समन के खिलाफ, फोन जब्त करने के खिलाफ, कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने को लेकर राहत की मांग की गई थी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...