3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयब्रह्मोस मिसफायर: एयरफोर्स के 3 अफसर बर्खास्त, पाक में जा गिरी थी...

ब्रह्मोस मिसफायर: एयरफोर्स के 3 अफसर बर्खास्त, पाक में जा गिरी थी मिसाइल

Published on

नई दिल्ली,

इस साल मार्च महीने में जब पाकिस्तान में गलती से भारत की Brahmos मिसाइल फायर कर दी गई थी, ये एक बड़ा विवाद बना था. पाकिस्तान ने इस मामले में जांच की मांग की थी. अब भारत ने कार्रवाई करते हुए एयरफोर्स के तीन अफसरों को बर्खास्त कर दिया है.

कैसे पाक में गिरी थी मिसाइल?
अब जानकारी के लिए बता दें कि 9 मार्च को भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल (बिना हथियारों से लैस) लाहौर से करीब 275 किलोमीटर दूर पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरी थी. इससे एक कोल्ड स्टोरेज को नुकसान पहुंचा था. हालांकि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. तब भारत सरकार ने उस पूरी घटना पर खेद व्यक्त किया था और जांच करने की बात की थी.

बाद में इस मामले की जांच वाइस एयर मार्शल आरके सिन्हा ने की और उनकी तरफ से इस पूरी घटना के लिए एक से अधिक अफसर को जिम्मेदार माना गया. अब उसी जांच के आधार पर वायुसेना ने तीन अफसरों को बर्खास्त कर दिया है. भविष्य में ऐसी लापरवाही ना हो, इसलिए ये कड़ा एक्शन लिया गया है.

भारत सरकार ने क्या कहा था?
वैसे इस पूरे विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सदन में एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अनजाने में हुई ये घटना खेदजनक है, हमारा मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद है. यह घटना इंस्ट्रक्शन के दौरान अनजाने में हुई मिसाइल रिलीज़ से संबंधित है. लेकिन ये राहत की बात है कि इस घटना से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ. सरकार ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है.

जांच में क्या सामने आया?
यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि तीन वायुसेना अफसरों के खिलाफ जो कार्रवाई हुई है, इसके संकेत काफी पहले ही मिल गए थे. आरके सिन्हा की जांच में पहले ही साफ कर दिया गया था कि इस घटना के लिए एक से ज्यादा अफसर जिम्मेदार हैं, तब ये भी साफ कहा गया था कि बड़ा और कड़ा एक्शन लिया जाएगा. अब उसी दिशा में तीन IAF अफसरों की बर्खास्तगी हुई है.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...