6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य'यात्रा की अनुमति नहीं लेकिन जलाभिषेक कर सकेंगे श्रद्धालु', नूंह में तनाव...

‘यात्रा की अनुमति नहीं लेकिन जलाभिषेक कर सकेंगे श्रद्धालु’, नूंह में तनाव के बीच बोले CM खट्टर

Published on

नई दिल्ली,

सर्व हिंदू समाज मेवात में यात्रा को लेकर अड़ गया है और 28 अगस्त को फिर से ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है. हालांकि हरियाणा पुलिस ने इस यात्रा की अनुमित देने से इनकार कर दिया है. विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि इसके लिए इजाजत की जरुरत नहीं है. पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था के तमाम इंतजाम किए हैं. सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

सीएम का बड़ा बयान
नूंह की ब्रज मंडल यात्रा पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम ने कहा ब्रज मंडल यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है. उन्होंने कहा कि सावन का महीना है सभी लोगों की श्रद्धा है इसलिए मंदिरों में जलाभिषेक करने की अनुमति रहेगी.सीएम ने कहा सभी लोग अपने-अपने स्थानीय मंदिरों में जलाभिषेक कर सकेंगे.सीएम ने कहा पिछले दिनों नूहं में जो घटनाक्रम हुआ है इसके चलते कानून व्यवस्था के लिहाज से यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है.

नूंह में इंटरनेट सेवाएं निलंबित
नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया, ‘हमने यात्रा (ब्रज मंडल शोभा यात्रा) की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. फिर भी, कुछ ने कहा है कि वे यात्रा आयोजित करेंगे.’ नूंह प्रशासन ने किसी भी तरह की हिंसा और अनहोनी से बचने के लिए 25 से 29 अगस्त तक इंटरनेट सर्विस और बल्क एसएमएस पर रोक लगा दी है. इस दौरान सिर्फ सर्विस कॉल चालू रहेगी. वहीं गुरुग्राम पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा, ’28 अगस्त को जिला नूंह में प्रस्तावित बृज मंडल यात्रा को जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई है.अतः गुरुग्राम पुलिस की सभी गुरुग्राम वासियों से अपील है कि इस यात्रा में सम्मिलित होने हेतु ना जाएं.’

नूंह में होनी हैं जी 20 शेरपा ग्रुप की बैठक
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रशासन ने 3-7 सितंबर के दौरान नूंह में होने वाली जी20 शेरपा समूह की बैठक और जुलाई के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के कारण यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. यात्रा आह्वान के मद्देनजर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर कपूर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और किसी भी हालात से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समन्वित प्रयास का आह्वान किया. बैठक में पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...