17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यबिहार में धड़ाम से गिरा पुल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को देनी...

बिहार में धड़ाम से गिरा पुल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को देनी पड़ी सफाई, जानें क्यों

Published on

अररिया

बिहार के अररिया जिले में उद्घाटन के पहले 12 करोड़ की लागत से बना पुल गिर गया। अब इस पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सफाई आई है। बकरा नदी पर नवनिर्मित पुल का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राज्य सरकार की ओर से बनाए गए इस पुल को जनता के लिए अभी नहीं खोला गया था क्योंकि पुल तक पहुंचने के लिए अभी तक कनेक्टिंग रोड का निर्माण नहीं हुआ है। ये पुल अररिया जिले के कुर्सा कांटा और सिकटी क्षेत्रों को जोड़ता है।

बकरा नदी पर बना पुल धड़ाम से गिरा
बकरा नदी पर बने पुल का पिलर धंस गया, इसका नतीजा ये रहा कि 12 करोड़ से निर्मित इस पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया। अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था। स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने इसे भ्रष्टाचार की भेंट बताया है। बताया जाता है कि सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी के पड़रिया घाट पर 12 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया गया था।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सफाई
इस मामले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘बिहार के अररिया में दुर्घटनाग्रस्त पुलिया का निर्माण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत नहीं हुआ है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत इसका काम चल रहा था।’

पुल गिरने स्थानीय बीजेपी विधायक भी हैरान
दरअसल, मंगलवार को पुल के दो से तीन पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया। पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंचे। प्रशासन की टीम भी पहुंची। ये पुल सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड को जोड़ने वाला था। बताया जाता है कि स्थानीय भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने पुल निर्माण के लिए काफी प्रयास किए थे। पुल गिरने की सूचना पर वो भी घटनास्थल पहुंचे।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया- विधायक
उन्होंने बताया कि ये पुल पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। ये दो प्रखंडों को सीधे जोड़ने का माध्यम बनता, लेकिन उद्घाटन के पहले ही नदी में समा गया। बिहार ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से पुल बनाया गया था। जमीन पर ही पिलर गाड़कर तैयार किया गया था। एप्रोच रोड भी अभी नहीं बना था।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....