12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपहलवानों ने लिया धरना न करने का फैसला तो हंसने लगे बृजभूषण...

पहलवानों ने लिया धरना न करने का फैसला तो हंसने लगे बृजभूषण सिंह? जानिए क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

बीते छह महीनों से देश के टॉप पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट एक महीने से भी लंबे समय तक जंतर-मंतर पर धरना देते रहे। अब तक यह लड़ाई सड़क पर धरना देकर लड़ी जा रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पहलवानों ने फैसला किया है कि अब यह लड़ाई केवल कोर्ट में लड़ी जाएगी। अब बृजभूषण सिंह ने इसपर रिएक्ट किया है।

बृजभूषण सिंह ने पहलवानों के फैसले पर दिया बयान
बृजभूषण सिंह से जब पहलवानों से यह सवाल किया गया तो वह हंसने लगे। बृजभूषण ने कहा, ‘इसमें दिक्कत क्या है। अब अदालत में तो है ही यह मामला। मैं कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि अब मामला अदालत में है।’ जब इस बीजेपी सांसद से कहा गया कि अब उन्हें लगता है कि सब सही होगा तो वह हंसने लगे। इसके बाद कहा, ‘अदालत अपना काम करेगी।’ बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दायर की है।

कोर्ट में जंग जारी रखेंगे पहलवान
विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने का अपना वादा पूरा किया है। मामले में पहलवानों की लड़ाई सड़क के बजाय कोर्ट में जारी रहेगी। इसके अलावा साक्षी और विनेश ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया के दूरी बनाने की भी जानकारी दी।

WFI के चुनावों में होगी देरी
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव कई बार विलंबित किये जा चुके हैं और रविवार को गौहाटी उच्च न्यायालय ने असम कुश्ती संघ की याचिका पर एक बार फिर इसके चुनाव पर रोक लगा दी जिन्हें 11 जुलाई को कराया जाना था। असम कुश्ती संघ ने डब्ल्यूएफआई, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की तदर्थ समिति और खेल मंत्रालय के खिलाफ दायर याचिका में कहा कि वे डब्ल्यूएफआई से सदस्य के रूप में मान्यता के हकदार हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के गोंडा में 15 नवंबर 2014 को डब्ल्यूएफआई की आम परिषद को तत्कालीन कार्यकारी समिति की सिफारिश के बावजूद ऐसा नहीं किया गया।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...