6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयविदेशी दौरों में शराब और सेक्‍स में डूब जाते हैं ब्रिटेन के...

विदेशी दौरों में शराब और सेक्‍स में डूब जाते हैं ब्रिटेन के सांसद, पीएम ऋषि सुनक ने जमकर सुनाया

Published on

लंदन

यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इन दिनों अपने सांसदों को लेकर खासे परेशान हैं। पिछले दिनों पीएम ने कुछ सांसदों के व्‍यवहार पर खासी चिंता जताई है। ये वो सांसद हैं जिन्‍हें संसद की तरफ से विदेशी दौरे पर भेजा जाता है। सुनक की परेशानी यह है कि सांसद दौरों पर न केवल जमकर शराब पीते हैं बल्कि सेक्‍स में भी शामिल होते हैं। पीएम सुनक की मानें तो यह बातें काफी चिंताजनक हैं। पिछले दिनों ब्रिटिश अखबार द टाइम्‍स में आई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया था कि कैसे ब्रिटिश सांसद अपने होटल के कमरों में सेक्‍स वर्कर्स से मिलते हैं। साथ ही संसदीय दौरे पर वह बेहिसाब शराब भी पीते हैं।

मीडिया रिपोर्ट पर परेशान सुनक
सुनक ने पिछले दिनों आई मीडिया की इसी रिपोर्ट के बाबत अपनी प्रतिक्रिया दी और चिंता जाहिर की। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सरकारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है कि विदेशी दौरों पर ब्रिटिश सांसद और उनके समकक्ष सेक्स और शराब के भारी नशे में डूबे रहते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इन सांसदों के इस गलत बर्ताव का प्रयोग उनके ही खिलाफ आपत्तिजनक साक्ष्य के तौर पर किया जा सकता है। पीएम के डिप्‍टी आधिकारिक प्रवक्‍ता ने कहा कि सर्वदलीय संसदीय समूहों (APPGs) द्वारा की गई यात्राओं की निगरानी संसद का मामला था। लेकिन कुछ सांसदों के बर्ताव पर चिंता जाहिर की गई है।

APPGs सांसदों और साथियों का अनौपचारिक क्रॉस-पार्टी निकाय है जो कुछ विषयों पर स्‍टडी करता है। इस समय करीब 700 APPGs हैं जो कुछ खास विषयों में एक अभियान को लीड कर रहे हैं। करीब 130 ऐसे हैं जिनके पास कुछ खास देशों के मसले हैं। यही हर सांसद के दौरे का खर्चा उठाते हैं। APPGs के कामकाज को लेकर काफी पहले से चिंताएं जताई गई हैं।

जनता के लिए काम करें सांसद
इस ग्रुप की तरफ से सांसदों के हर विदेशी दौरे का खर्च उठाया जाता है। जबकि विदेशी सरकारें सांसदों के रुकने का प्रबंध करती हैं। पीएम के प्रवक्‍ता की मानें तो सांसदों के बर्ताव पर आने वाली कुछ रिपोर्ट्स वाकई चिंताजनक है। पीएम का मानन है कि सांसदों को जनता के जीवन को बेहतर करने के प्रयास करने चाहिए। उन पर जनता से जुड़े मसलों को सुलझाने की जिम्‍मेदारी है। ऐसे में इस तरह की रिपोर्ट वाकई चिंताजनक है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...