6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलटूटा दिल, बिखरे जज्बात, इंद्र देव के प्रकोप से महामुकाबला रद्द, बिना...

टूटा दिल, बिखरे जज्बात, इंद्र देव के प्रकोप से महामुकाबला रद्द, बिना जीते पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचा

Published on

पल्लेकेले

एशिया कप 2023 के महामुकाबले का हर किसी को इंतजार था, लेकिन जिस अंदाज में इंद्र देव ने रुक-रुक कर खलल डाला क्रिकेट फैंस के दिलों को चकनाचूर कर दिया। भारतीय पारी खत्म होते ही जो बारिश शुरू हुई तो मैच रद्द करवाने के बाद भी झमाझम बरसती रही। इस तरह मैच तो रद्द हो गया, लेकिन पाकिस्तान इसके बावजूद एशिया कप के सुपर-फोर में पहुंचने में कामयाब रहा। दूसरी ओर, भारत को नेपाल को हराने की जरूरत होगी।

पाकिस्तान ने नेपाल को पहले मुकाबले में हराया था
दरअसल, ग्रुप लेवल पर हर किसी को दो-दो मैच ही खेलने थे। पाकिस्तान ने पहले मैच में नेपाल को हरा दिया था और अब दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द रहा। मैच की बात करें तो हार्दिक पंड्या और ईशान किशन की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने शाहीन शाह अफरीदी के दिए शुरुआती झटकों से उबरते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच में शनिवार को 266 रन बनाए। ईशान ने 81 गेंद में 82 और पंड्या ने 90 गेंद में 87 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 141 गेंद में 138 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्कोर दिया।

अफरीदी ने टॉप ऑर्डर को झकझोरा
इससे पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों अफरीदी और हारिस रऊफ ने मिलकर भारत के शीर्षक्रम के चार विकेट 14.1 ओवर में 66 रन पर निकाल दिए थे। आम तौर पर बड़े शॉट खेलने वाले ईशान और पंड्या दोनों को पाकिस्तान के तूफानी तेज आक्रमण का सामना करने के लिए संयम के साथ खेलना पड़ा। उन्होंने शॉट्स के चयन में सावधानी बरतनी पड़ी ताकि विकेट सुरक्षित रहें। अफरीदी ने 35 रन देकर चार विकेट लिए जबकि रऊफ ने 58 रन देकर तीन विकेट निकाले। नसीम शाह को भी तीन विकेट मिले। बड़े स्ट्रोक्स खेलना आसान नहीं था तो पंड्या और किशन ने इक्के दुक्के रन लेकर पारी को आगे बढ़ाया।

ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने किया कमाल
भारत के 50 रन सिर्फ 52 गेंद में पूरे हुए। साझेदारी की शुरुआत में ईशान आक्रामक थे तो पंड्या उनके सहयोगी की भूमिका निभा रहे थे। ईशान पहली बार चौथे नंबर से नीचे बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन तनिक भी विचलित नहीं दिखे। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने अपने स्पिनरों शादाब खान, मोहम्मद नवाज और सलमान आगा को भी लंबे स्पैल दिए जिससे ईशान को क्रीज पर जमने में सुविधा हुई।

फिर यूं गिरे विकेट
उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 54 गेंद में पूरा किया और शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे। लेकिन रऊफ को ऊंचा पूल शॉट खेलने के प्रयास में सर्कल के भीतर बाबर को कैच दे बैठे। उनकी पारी से हालांकि मध्यक्रम में सही संयोजन तलाश रहे भारतीय टीम प्रबंधन ने राहत की सांस ली होगी। ईशान के आउट होने के बाद पंड्या ने भारतीय पारी का दारोमदार संभाला। उन्होंने मिडविकेट पर नवाज को गगनभेदी छक्का जड़ा। अफरीदी ने हालांकि धीमी गेंद पर उन्हें एक्स्ट्रा कवर में सलमान के हाथों लपकवाया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने भारत को 250 के पार पहुंचाया। भारतीय पारी का अंत होते ही बारिश फिर शुरू हो गई।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...