10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यपटना में बागेश्वर बाबा से लगीं कैसी-कैसी अर्जियां, जानकर बिहार की हालत...

पटना में बागेश्वर बाबा से लगीं कैसी-कैसी अर्जियां, जानकर बिहार की हालत समझ जाएंगे

Published on

पटना

राजधानी के नौबतपुर में बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पांच दिवसीय दिव्य दरबार समाप्त हो गया। अंतिम दिन धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम तो आज जा रहे हैं। आप लोगों से वाद करके जा रहे हैं कि हम फिर आएंगे। बागेश्वर सरकार ने कहा कि बिहार में बहुत आनंद आया। यहां हनुमान जी कि इतनी कृपा बरसी कि सब भूत भाग गए। उन्होंने कहा कि आप सब मेरी आत्मा हो। जब तक मेरे शरीर में प्राण रहेंगे, हम बिहार आते रहेंगे। हनुमंत कथा के अंतिम दिन बागेश्वर सरकार के दरबार में सरकार की पोल भी खुल गई। एक महिला ने जो कहा, उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

महिला की बात सुन हर कोई हैरान
दरअसल, दिव्य दरबार के अंतिम दिन नवादा से एक महिला पहुंची थी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पास पहुंचते ही रोने लगती है। कुछ बोलती है फिर चुप हो जाती है। इस दौरान बाबा कुछ पर्ची पर लिख रहे होते हैं। महिला हाथ जोड़कर बैठ जाती है। कुछ देर बाद बाबा उससे समस्य पूछते हैं। महिला जो कहती है, उसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है।

पति बहुत दारू पीता है
महिला कहती है कि घर में बहुत परेशानी है। समझ में नहीं आता है कि क्या करें क्या नहीं। महिला आगे कहती है कि उसका पति बहुत दारू पीता है। आप ही कुछ कीजिए। इस पर बाबा पर्ची पढ़ते हैं और कहते हैं कि चिंता मत करो बहन। अब बुरे दिन जाने वाले हैं। बागेश्वार बाबा ने तुम्हारी अर्जी स्वीकार कर ली है। आगे बागेश्वर बाबा कहते हैं कि तुम्हारे पति सुधारे जाएंगे। आज से ही घर में सुख शांति रहेगी। आर्शीवाद है।

सोमवार को लगा था दिव्य दरबार
हनुमंत कथा के तीसरे दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार लगाया था। उस दिन कई लोगों की अर्जी सुनी। उस दिन कोई रोजगार को लेकर अर्जी लगा रहा था तो कई कह रहा था बाबा पढ़ने में मन नहीं लग रहा। धीरेंद्र शास्त्री उस दिन पंडाल में से किसी को नाम से बुलाते, तो किसी को वेशभूषा के आधार पर मंच बुलाते और परेशानी पूछते। परेशानी पूछने से पहले वो पर्चा में समस्या लिख लेते थे। इसके बाद पर्चा पढ़ाते थे और फिर उसका समाधान भी बताते।

जब बाबा ने कहा- हम पास करा दें
धीरेंद्र शास्त्री ने पंडाल में से एक लड़का को बुलाया। मंच पर जब वो आया तो पूछे कि कहां से आए हो? बालक ने कहा कि मधेपुरा से आया हूं। इंटर में फेल हो गया हूं। पढ़ने में मन नहीं लगता है। माइंड एक जगह नहीं रहता है। इस पर धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि क्या चाहते हो हम पास करा दें? इसके बाद वे अपने अंदाज में कहते हैं कि गलत संगत में पड़ गए थे। अब सब ठीक होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। मकान बनेगी। मन भी शांत होगा।

बेटे को लगेगी सरकारी नौकरी
इसके बाद बाबा रीना नामक महिला को बुलाते हैं। महिला से पूछते हैं कि कहां से आई हो तो उन्होंने कहा कि बाबा मैं बक्सर से आई हूं। इसके बाद महिला बड़े बेटे की सरकारी नौकरी को लेकर सवाल करती है। इसके बाद महिला कहती है छोटे वाले लड़के को किसी से बनती नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि दोनों का क्लयाण होगा। उसकी नौकरी लगेगी। 2026 तक योग है।

बाला जी में पेशी से कल्याण होगा
धीरेंद्र शास्त्री पंडाल में से मीना नाम की एक महिला को बुलाते और उससे परेशानी पूछते हैं। महिला कहती है बच्चे को मिर्गी होती है। इसके बाद बाबा कहते हैं कि पैर में दर्द बना हुआ है। बालक को झटका बना हुआ है। पर्चा पर कुछ लिखते हैं और मंत्र बताते हैं। उन्होंने कहा कि बाला जी में पेशी से कल्याण होगा।

उपाय लिख दिया है, सब ठीक होगा
इसके बाद बाबा भीड़ में से एक युवक को बुलाते हैं। युवक से बाबा पूछते हैं कि कहां से आए हो? युवक कहता है कि पटना सिटी से आए हैं। इसके बाद बाबा कहते हैं कि दो सवाल लेकर आए हो। व्यापार में तरक्की और सफलता को लेकर सवाल है। उपाय लिख दिया है। अब सब ठीक होगा। कल्याण हो।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...