8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'प्रधानमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से...' जब बीजेपी सांसद की फिसली जुबान

‘प्रधानमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से…’ जब बीजेपी सांसद की फिसली जुबान

Published on

गया

बिहार के गया में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन को लेकर खासा उत्साह था। गया रेलवे जंक्शन पर बीजेपी के सांसद और पूर्व मंत्री आदि मौजूद थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में बीजेपी सांसद की जुबान फिसल गई। औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बताया। हालांकि, पास खड़े नेताओं द्वारा टोके जाने पर उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

दरअसल, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जब रांची से उद्घाटन के बाद मंगलवार की शाम वंदे भारत एक्सप्रेस गया जंक्शन पहुंची, तब उसके स्वागत के लिए औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह भी पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में सांसद की जुबान फिसल गई। उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बता दिया।

हालांकि, पास खड़े नेताओं द्वारा टोके जाने पर उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि लोगों के लिए प्रधानमंत्री ने यह बड़ी सुविधा दी है। सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

औरंगाबाद सांसद ने क्या कहा
औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली ट्रेन है। प्रधानमंत्री नीतीश कुमार की महती कृपा है। आगे बोलने ही जा ही रहे थे कि इसी बीच किसी ने टोक दिया। उन्हें नाम बोलकर एहसास कराया कि प्रधानमंत्री नीतीश कुमार नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी हैं। इसके बाद उन्होंने सुधार करते हुए फिर से कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली बड़ी योजना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह महती कृपा है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...