14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यबंद नहीं बुला सकते, हिंसा बर्दाश्त नहीं...केरल हड़ताल पर हाई कोर्ट की...

बंद नहीं बुला सकते, हिंसा बर्दाश्त नहीं…केरल हड़ताल पर हाई कोर्ट की PFI को जमकर फटकार

Published on

तिरुवनंतपुरम

केरल में शुक्रवार को कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की हड़ताल की। केरल बंद के दौरान पथराव और हिंसाएं हुईं। इन घटनाओं को केरल हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान में लिया है। हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। हाई कोर्ट की बेंच ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हाई कोर्ट ने कहा कि कोई भी इस तरह से बंद नहीं बुला सकता है। कोर्ट ने राज्य प्रशासन से हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने वाले अदालत के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने सरकार से किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए हर संभव उपाय करने को कहा।

पीएफआई ने अपने नेताओं के कार्यालयों और आवासों पर एएनआई की छापेमारी का विरोध किया। पीएफआई ने शुक्रवार को बंद का ऐलान किया। शुक्रवार को सुबह 6 से शाम 6 तक बुलाए गए बंद के दौरान केरल के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं।

वाहन पर फेंके पेट्रोल बम
तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोझीकोड, वायनाड और अलाप्पुझा सहित विभिन्न जिलों में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों (केएसआरटीसी) पर पथराव किया गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि सुबह कन्नूर के नारायणपारा में वितरण के लिए अखबार ले जा रहे एक वाहन पर पेट्रोल बम फेंका गया।

कुछ लोगों को आईं मामूली चोटें
अलाप्पुझा में, केएसआरटीसी की बसें, एक टैंकर लॉरी और कुछ अन्य वाहन कथित रूप से हड़ताल का समर्थन करने वालों द्वारा किए गए पथराव में क्षतिग्रस्त हो गए। कोझीकोड और कन्नूर में पीएफआई कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से किए गए पथराव में एक 15 वर्षीय लड़की और एक ऑटो-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं।

सरकार ने कार्रवाई के दिए आदेश
इस बीच, केरल पुलिस ने राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी है और पीएफआई द्वारा राज्यव्यापी बंद के आह्वान के बाद जिला पुलिस प्रमुखों को कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एनआईए ने की कार्रवाई
गुरुवार को पीएफआई कार्यकर्ताओं ने उन जगहों पर मार्च निकाला था जहां छापे मारे गए थे। केंद्र और उसकी जांच एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की थी। हालांकि, सुरक्षा को मजबूत करने के हिस्से के रूप में ऐसे सभी स्थानों पर केंद्रीय बलों को पहले से ही तैनात किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष सीपी मोहम्मद बशीर, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमए सलाम, राष्ट्रीय सचिव नसरुद्दीन एलमारम, पूर्व अध्यक्ष ई अबूबकर और अन्य शामिल हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...