14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखालिस्‍तान के 'समर्थन' में कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, कहा- निज्जर हत्याकांड भारत...

खालिस्‍तान के ‘समर्थन’ में कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, कहा- निज्जर हत्याकांड भारत के साथ संबधों में अड़चन

Published on

ओटावा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि निज्जर हत्याकांड दोनों देशों के रिश्ते में एक बड़ी अड़चन बन रहा है। भारत के साथ संबंधों के सवाल पर कनाडाई पीएम ट्रूडो ने कहा है कि भारत और उनके देश को साथ रहना चाहिए। कनाडा और भारत दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। आकार के हिसाब से हम और जनसंख्या के हिसाब से भारत सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है। अच्छे संबंध दोनों देशों के हित में हैं लेकिन पिछले साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से पैदा हुई समस्या को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। टोरंटो में ट्रूडो ने ये बातें कही हैं।

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, टोरंटो में पंजाबी मीडिया के साथ बातचीत में निज्जर की हत्या का जिक्र करते हुए ट्रूडो ने कहा कि यह भारत के साथ हमारे संबंधों में एक समस्या है क्योंकि हम इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। ट्रूडो ने रविवार को टोरंटो में खालसा दिवस कार्यक्रम को भी संबोधित किया, जहां भारत विरोधी बैनरों और अलगाववादी झंडों के साथ खालिस्तान समर्थक लोगों की भी उपस्थिति थी। ट्रूडो के मंच पर आते समय भी खालिस्तान के समर्थन में नारे लगे।

शांतिपूर्वक तरीके से किया जाए खालिस्तान के पक्ष में आंदोलन
ट्रूडो ने यह भी कहा कि खालिस्तान मुद्दे पर हिंसा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कनाडा में खालिस्तान का समर्थन शांतिपूर्ण ढंग से किया जाता है तो हमें इस पर आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने खालिस्तान समर्थकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपकी जो भी मान्यताएं हैं, उसके लिए आपको समर्थन मिलेगा, यही कनाडा को एक स्वतंत्र देश होने की पहचान है। उन्होंने कहा कि हमारा काम राजनीतिक विरोध पर नकेल कसना नहीं है, हम कनाडा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देते हैं। रविवार को वैसाखी परेड में अलगाववादी नारों और झंडों को लेकर भारत अपना विरोध दर्ज करा चुका है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने कनाडा के उप उच्चायुक्त को भी तलब किया था।

ट्रूडो ने ये भी कहा कि जब भी हमारे साथी देशों ने हिंसा या अपराध के बारे में चिंता व्यक्त की है तो हमने उस पर गंभीरता से गौर किया है। कनाडा हमेशा आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहा है। ट्रूडो ने भारत की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘हम उन्हें गंभीरता से लेते हैं लेकिन हम लोगों के पीछे नहीं जाने वाले हैं। हम लोगों को इसलिए नहीं रोक सकते क्योंकि वे ऐसी बातें कह रहे हैं जो भारत सरकार को पसंद नहीं हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...