14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभोपालएमपी के मंदसौर में कार कुएं में गिरी, 6 लोगों की मौत...

एमपी के मंदसौर में कार कुएं में गिरी, 6 लोगों की मौत की खबर, बचाने उतरे युवक का भी दम घुटा

Published on

मंदसौर

जिले के नारायणगढ़ में एक दुखद घटना हुई। काचरिया चौपाटी पर एक कार कुएं में गिर गई। कार में 7 से ज्यादा लोग सवार थे। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुएं में गिरे लोगों को बचाने की कोशिश में मनोहर सिंह (उम्र 40 साल) नामक एक स्थानीय युवक की मौत हो गई।

हादसे में 6 की मौत की खबर
कार में 7 लोग सवार थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कार सवार 4 लोग, बाइक सवार 1 बुजुर्ग और बचाने कूदा 1 युवक शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर कुएं में जा गिरी। कुएं में गिरने के बाद कार से एलपीजी गैस का रिसाव होने लगा, जिससे अंदर फंसे लोगों का दम घुटने लगा।

बचाने की कोशिश में गई जान
एक स्थानीय युवक ने कार सवारों को बचाने की कोशिश की। वह कुएं में कूद गया लेकिन गैस रिसाव के कारण उसका भी दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस और प्रशासन मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीओपी, थाना प्रभारी और एसडीएम सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। क्रेन की मदद से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश भी चल रही थी।

3 को भेजा अस्पताल
कुएं में से एक महिला, एक छोटी बच्ची और एक किशोर को जिंदा निकाला गया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बाकी लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग उज्जैन जिले के उन्हेल तहसील के रहने वाले थे। वे उन्हेल से नीमच जा रहे थे

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this