12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलकैच छूट रहे थे और बज रही थीं तालियां, क्रिकेट को जीने...

कैच छूट रहे थे और बज रही थीं तालियां, क्रिकेट को जीने वाला देश ऐसी हार कैसे पचाएगा

Published on

नई दिल्ली

एडिलेड के मैदान में टीम इंडिया के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के कैच छोड़ने पर जोरदार तालियां बज रही थी। दरअसल, ये हताशा और निराशा थी। क्रिकेट को जीने वाले देश को ये हार नहीं पच रही थी। क्या-क्या सपने संजोए थे। सब स्वाहा हो चुका था। ये ताली ये बजा रहे थे कि आप कितने घटिया खेल रहे थे। ना तो आपकी बैटिंग चली न बॉलिंग। आंखें पथरा गई थीं। 2007 के बाद से अबतक कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं उठा पाए। भला ऐसे कोई खेलता है क्या? एक अदद विकेट के लिए तरस रहे थे। उसपर कैच भी छोड़ दिया। हद है भाई। ऐसे में क्या करें दर्शक। ताली ही बजाएंगे न?

आप ही बताएं क्या करें?
सुबह से इस उम्मीद में थे कि टीम इंडिया जीत जाएगी। रविवार को ऑफिस आने तक का प्लान कर लिया था। रोहित शर्मा और उनकी पूरी टीम ने सबकुछ तबाह कर दिया। जब टीम इंडिया के बल्लेबाज बैटिंग कर रहे थे तो बैट पर बॉल नहीं आ रही थी। और जब इंग्लैंड के बल्लेबाज बैटिंग कर रहे थे तो हर गेंद सीमा पार जा रही थी। हम तो हार में, जीत में आपके साथ होते थे। लेकिन कोई ऐसा खेलता है क्या। जिस पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा था वह फाइनल में पहुंच गया और आपने यहां हमारी ऐसी की तैसी करा दी।

बड़े मैच में टायं टांय फिस्स
अरे हम तो भारतीय दर्शक हैं। जीत में आपकी जय-जयकार करते थे। सूर्या, रोहित, विराट कह-कहकर गला सूखा लेते थे। लेकिन आपने तो हमें एक छटाक खुशी भी नहीं थी। 2007 से इस उम्मीद में हैं कि आप विश्व मंच पर कुछ अच्छा कर जाएं लेकिन हूहं हूंह। आप तो बड़े मैच को जैसे ना जीतने की कसम ही खा रखी है। ये हम नहीं कह रहे हैं आंकड़े इसके गवाह हैं।

2014 के टी-20 विश्वकप फाइनल हारे
2015 वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में हारे
2016 के टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में हारे
2017 के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हारे
2019 के विश्वकप के सेमीफाइनल में हारे
2021 के टेस्ट चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हारे
2022 के टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में हारे

ठुक-ठुक खेलने आए थे?
दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार टीम इंडिया के खिलाड़ी जब पिच पर खेलने उतरे तो ठुक-ठुक खेल रहे थे। जिन गेंदों पर रन बन सकते थे उसपर भी एक रन टाल रहे थे। अरे भाई आप टी-20 खेल रहे थे। यहां तो पहली गेंद से दे दनादन होता है। इंग्लैंड नो तो सिखा ही दिया होगा। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने हमारे स्पिन गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी। वहीं भारतीय बल्लेबाजों से तो इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों पर रन ही नहीं बन रहे थे। कहां तो कहा जाता है कि भारतीय खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजों को अच्छा खेलते हैं। हूंह हूंह। माफ कीजिएगा रोहित जी आपकी टीम बेहद खराब खेली। हम आपकी हार पर ताली बजा रहे थे तो इसमें हमारी क्या गलती है।

पाकिस्तान से सीख लेते
टूर्नामेंट में एक वक्त ऐसा था जब पाकिस्तान बाहर होने की कगार पर पहुंच गया था। लेकिन नीदरलैंड की जीत और दक्षिण अफ्रीका की हार ने पाकिस्तान की किस्मत खोल दी और उनसे उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। पाकिस्तान ने जज्बा दिखाया और उसे फायदा हुआ।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...