15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यबीरभूम मामले के आरोपी की कस्टोडियल डेथ पर फंसे CBI ऑफिसर्स, दर्ज हुआ...

बीरभूम मामले के आरोपी की कस्टोडियल डेथ पर फंसे CBI ऑफिसर्स, दर्ज हुआ 302 का केस

Published on

कोलकाता

बीरभूम हिंसा के मामले के आरोपी की कस्टोडियल डेथ के मामले में सीबीआई के अफसर ही फंस गए हैं। बंगाल पुलिस ने इस मामले में केंद्रीय एजेंसी के 7 अफसरों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है। जिन अफसरों के नाम एफआईआर में शामिल किए गए हैं, उनमें सीबीआई के डीआईडी और एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं।

उधर पश्चिम बंगाल की सीआईडी के एक्शन के बाद सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया। अदालत से अपील की गई कि वो इस मामले में सीबीआई के अफसरों के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम न उठाए। कोर्ट ने सीआईडी को आदेश दिया कि वो फिलहाल सख्त कदम उठाने से बचे। मामले की जांच सीआईडी ही करेगी। लेकिन उसे हर साक्ष्य की वीडियोग्राफी करानी होगी।

सीबीआई ने ललन शेख नाम के शख्स को बीरभूम मामले में हिरासत में लिया था। तृणमूल के नेता भादू शेख की हत्या के मामले में वो अकेला ऐसा शख्स है जिस पर सबसे ज्यादा शक है। रामपुर हाट में हुए ब्लास्ट के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में उसे सीबीआई ने अपनी हिरासत में ले लिया। एजेंसी का कहना है कि उसके टेंररेरी दफ्तर के टॉयलेट में ललन शेख ने खुद को फांसी पर लटका लिया।

ललन शेख की पत्नी रेशमा ने इस मामले को लेकर रामपुर हाट पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि सीबीआई के अफसर लगातार उसके पति को मारने की धमकी दे रहे थे। रेशमा का कहना है कि एजेंसी के अफसरों ने ही उसके पति की जान ली। पश्चिम बंगाल की सीआईडी सलीम शेख मामले की जांच कर रही है।

सलीम शेख Bogtui नरसंहार मामले का प्रमुख आरोपी था। इसमें मार्च 2022 में 10 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। रामपुर हाट की पुलिस का कहना है कि जिस तरीके से सलीम शेख की मौत हुई वो काफी उलझाने वाला है। वो सीबीआई के बीरभूम दफ्तर में था। उसे एजेंसी ने अपनी सीधी कस्टडी में रखा था। ये उनकी जिम्मेदारी थी कि सलीम का ख्याल रखते। जिस तरह के मामले में वो आरोपी है उसकी जान पर खतरा पहले से ही मंडरा रहा था। लेकिन एजेंसी के दफ्तर में बने टॉयलेट में वो फांसी पर लटका पाया जाता है। ये बात गले से नीचे नहीं उतरती कि सलीम ने खुदकुशी की।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this