10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराष्ट्रीयपूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के करीबी के घर CBI का छापा, जम्मू-कश्मीर...

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के करीबी के घर CBI का छापा, जम्मू-कश्मीर बीमा घोटाले में एक्शन

Published on

नई दिल्ली,

जांच एजेंसी सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल के करीबियों के घर छापा मारा है. छापेमारी की ये कार्रवाई जम्मू-कश्मीर बीमा स्कीम घोटाले में की गई है. रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई कुल 8 जगहों पर छापेमारी कर रही है. जिन लोगों के घर छापा मारा गया है उनमें जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन गवर्नर सत्यपाल मलिक के मीडिया सलाहकार भी शामिल हैं.

बता दें कि बीमा घोटाले में सीबीआई ने 28 अप्रैल को सत्यपाल मलिक से लंबी पूछताछ की थी. ये पूछताछ सत्यपाल मलिक के निवास स्थान पर हुई थी. इससे पहले बिहार, जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल पद से रिटायर होने के बाद पिछले साल अक्टूबर में भी सीबीआई ने इस केस में पहली बार उनका बयान दर्ज किया था. सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि जब वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे तो उस वक्त दो फाइलों को क्लियर करने के लिए उनसे रिश्वत की पेशकश की गई थी.

गौरतलब है कि सत्यपाल मलिक को 2018 में बतौर राज्यपाल केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर भेजा था. सत्यपाल मलिक के कार्यकाल में ही 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया था. इस दौरान सत्यपाल मलिक की भूमिका अहम रही भी. इसके बाद बतौर राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला मेघालय कर दिया गया था.

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...