8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयबालासोर स्टेशन के सिग्नल JE का घर CBI ने किया सील, पूछताछ...

बालासोर स्टेशन के सिग्नल JE का घर CBI ने किया सील, पूछताछ के बाद से है लापता

Published on

नई दिल्ली,

ओडिशा रेल हादसे की जांच में जुटी सीबीआई ने सोमवार को सोरो सेक्शन सिग्नल जेई का घर सील कर दिया है. सिग्नल जेई बालासोर स्थित सोरो में किराए के घर में परिवार के साथ रहता था. बहानागा रेलवे स्टेशन (बालासोर) में हुई दुर्घटना के बाद से सिग्नल जेई और उनका परिवार घर में मौजूद नहीं था. एजेंसी ने पहले उससे पूछताछ की थी, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अब वह अपने परिवार के साथ लापता है.

292 यात्रियों की हो चुकी है मौत
बताया जा रहा है कि बहनागा में हुए हादसे के बाद से सिग्नल जेई और उसका परिवार किराये के मकान से लापता है. ओडिशा के ट्रेन हादसे में अब तक 292 यात्रियों की मौत हो चुकी है. सीबीआई ने अपनी जांच के दौरान सिग्नल जेई से एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की थी. सीबीआई की टीम 16 जून को जांच के बाद बालासोर से निकली थी और सोमवार को अचानक लौटी और सिग्नल जेई के घर को सील कर दिया.

सीबीआई ने 6 जून से शुरू की थी जांच
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने 6 जून को अपने हाथ में ले ली है. सीबीआई ने पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी. जांच एजेंसी मामले में तब शामिल हुई, जब हादसे के बाद इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने का अंदेशा जताया गया था. यह सिस्टम ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी देता है. अधिकारियों को हादसे के पीछे इसमें तोड़फोड़ की भी आशंका थी. जांच एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें रेलवे से जुड़े मामलों से निपटने में ज्यादा विशेषज्ञता नहीं है, इसलिए इसकी तह तक जाने के लिए रेल सुरक्षा और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद की जरूरत पड़ सकती है.

स्टेशन किया गया था सील
बता दें सीबीआई ने जांच शुरू करते ही ‘लॉग बुक’, ‘रिले पैनल’ और अन्य उपकरण जब्त करने के बाद स्टेशन को सील कर दिया था. बताया गया था कि रिले इंटरलॉकिंग पैनल को सील कर दिया गया है, जिससे सिग्नल प्रणाली तक कर्मचारी की पहुंच बंद हो गई है. कोई सवारी गाड़ी या मालगाड़ी अगले नोटिस तक बाहानगा बाजार स्टेशन पर नहीं रुकेगी. इसलिए बहानागा स्टेशन पर कोई भी ट्रेन रुकना बंद हो गई थी.

पांच रेलवे कर्मी थे जांच के रडार पर
आधिकारिक सूत्रों की ओर से बताया गया था कि ओडिशा के बालासोर जिले में तीन रेलगाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने के संबंध में बहनागा बाजार के स्टेशन मास्टर सहित पांच रेलवे कर्मचारियों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि चार अन्य कर्मचारी सिग्नलिंग से संबंधित काम करते हैं और इस महीने की शुरुआत में दुर्घटना के समय ड्यूटी पर थे. सूत्रों ने कहा कि पांचों कर्मचारी वर्तमान में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं और भविष्य की कोई भी कार्रवाई रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा तैयार दुर्घटना जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

More like this

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...