12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकाला सागर में सीजफायर, यूक्रेन में रुकेंगे हमले... जंग रोकने पर ट्रंप-पुतिन...

काला सागर में सीजफायर, यूक्रेन में रुकेंगे हमले… जंग रोकने पर ट्रंप-पुतिन में हुए कई करार

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के साथ कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. इन समझौतों के बाद अब काला सागर में सीजफायर लागू होगा और यूक्रेन में ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे हमले भी रुक जाएंगे. इस समझौते से पहले सऊदी अरब में रूस-अमेरिका में कई दौर की बातचीत हुई है. इस बीच ट्रंप और पुतिन ने भी वर्चुअल मीटिंग की थी.

मसलन, यह ऐतिहासिक करार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई वीडियो मीटिंग के बाद हुई है. व्हाइट हाउस ने बयान में बताया कि अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस जरूरत को दोहराया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष में दोनों पक्षों की हत्याएं बंद होनी चाहिए, क्योंकि यह एक स्थायी शांति समझौते की दिशा में सबसे अहम है.

रूस को ग्लोबल मार्केट में वापसी करने में मिलेगी मदद
व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अमेरिका अब रूस को वैश्विक कृषि और उर्वरक बाजारों में दोबारा स्थापित करने में मदद करेगा और स्थायी शांति वार्ता को भी प्रोत्साहित करेगा. ये समझौते उन चर्चाओं का परिणाम हैं जो राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई हैं.

सऊदी अरब में रूस-अमेरिका में हुई चर्चा
इस दिशा में अमेरिका और रूस के बीच 23 से 25 मार्च तक सऊदी अरब के रियाद में द्विपक्षीय वार्ताएं आयोजित की गईं. इन वार्ताओं में दोनों देशों के बीच कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी, जिसमें काला सागर में सुरक्षित नेविगेशन की व्यवस्था, बल के प्रयोग को समाप्त करना, और व्यावसायिक जहाजों का सैन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल रोका जाना शामिल है.

रूस को इन क्षेत्रों में भी मिलेगी ट्रंप की मदद
इनके अलावा, अमेरिका रूस के कृषि और उर्वरक निर्यात को सुगम बनाने के लिए कई सहूलियतें मुहैया कराएगा, जैसे कि समुद्री बीमा की लागतों को कम करने में मदद और बंदरगाहों और पेमेंट सिस्टम तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना शामिल होगा. मसलन, यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए थे, जिसमें पेमेंट सिस्टम बैन से बैन भी शामिल था.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...