12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयचंद्रयान-3 तो सिर्फ शुरुआत है... अब चांद पर इंसान भेजकर इतिहास रचने...

चंद्रयान-3 तो सिर्फ शुरुआत है… अब चांद पर इंसान भेजकर इतिहास रचने की तैयारी, जानिए क्‍या है प्‍लान?

Published on

नई दिल्‍ली:

चंद्रयान-3 की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया है। सरकार इससे उत्‍साहित है। उसने आगे का प्‍लान भी तैयार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसके बारे में बताया है। उन्‍होंने कहा है कि आगे चांद पर इंसान को भेजने की तैयारी है। भारत 2040 तक यह कारनामा कर देगा। पुरी ने यह भी कहा है कि चंद्रयान-3 तो सिर्फ एक शुरुआत है। भारत की चंद्र मिशन को लेकर बड़ी तैयारी है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब थे। इस दौरान उन्‍होंने भारत के स्‍पेस प्रोग्राम को लेकर कई अहम जानकारी दी। यह भी बताया कि भारत कब तब चांद पर इंसान को भेजने की योजना को अमल में ले आएगा। इसके लिए पुरी ने गगनयान मिशन का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि गगनयान मिशन में मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता के प्रदर्शन की परिकल्पना की गई है। इसके तहत भारत ने 2040 से पहले चांद पर इंसान भेजने का टारगेट फ‍िक्‍स किया है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्‍य रखा है।

चंद्रयान-3 सिर्फ शुरुआत
हरदीप सिंह पुरी ने यह भी कहा कि चंद्रयान-3 सिर्फ शुरुआत है। आज भारत में 400 से ज्‍यादा प्राइवेट स्पेस कंपनियां हैं। भारत अंतरिक्ष और अनुसंधान क्षेत्र में दुनिया के पहले पांच देशों में शामिल हो गया है। अब पूरी दुनिया भारत के इस विकास के सफर में अपना भरोसा जता रही है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साल 1947-2014 की लंबी अवधि में जो विकास कार्य हुए उनके मुकाबले में साल 2014 के बाद काम ज्‍यादा हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने साइंस और स्‍पेस टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है। स्‍पेस टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल देश के विकास कार्यक्रमों में भी किया जा रहा है।

इसरो प्रमुख भी बता चुके हैं आगे का प्‍लान
इसी साल 23 अगस्‍त को भारत का चंद्रयान-3 करीब 40 दिन यात्रा करने के बाद चांद की सतह पर सुरक्षित लैंड हुआ था। इसने पूरी दुनिया में भारत की अंतरिक्ष क्षमता का डंका बजा दिया था। भारत चांद पर सुरक्षित लैंड करने वाला अमेरिका, चीन और रूस के बाद चौथा देश बन गया। चांद के दक्षिण ध्रुव के करीब लैंड करने वाला भारत पहला देश है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से उत्साहित इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने गुरुवार को कहा था कि चंद्रमा में दिलचस्पी अभी खत्म नहीं हुई है। अंतरिक्ष एजेंसी अब उसकी सतह से कुछ चट्टानी पत्थर लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...